Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

सोतीगंज में कबाड़ियों को 15 दिन में खाली करनी होगी दुकानें

  • दुकान खाली नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज के कबाड़ियों को 15 दिन में दुकानें खाली करने के निर्देश दिए हैं। आनलाइन चोरी के वाहनों के पार्ट्स बेचने का खुलासा होने के बाद एसएसपी ने अब सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी ने कबाड़ियों को निर्देश दिए है कि दुकानों का सभी सामान कबाड़ में बेचा जाए, यदि समय रहते यह सामान नहीं बेचा गया तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की इस्लामाबाद चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान हापुड़ रोड सोतीगंज से चोरी के वाहनों के पार्ट्स खरीदकर ले जाने वाले दिल्ली के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोतीगंज के तीन कबाड़ियों ने इस सामान को आनलाइन बेचने के लिए डाला था और इसके बाद लेन-देन किया गया था। इसके बाद थाना पुलिस ने पकड़े गए दिल्ली के पांचों आरोपियों को जेल भेजने के बाद सोतीगंज के एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।

ऐसे में अब पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ियों पर दोबारा से सख्ती बढ़ा दी है। इसी के साथ निर्देश दिए है कि जिन कबाड़ियों के गोदाम में अभी सामान भरा हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द कबाड़ में बेचा जाए। जिसके चलते ऐसे कबाड़ियों को नोटिस जारी किया जा रहा है कि यदि इस सामान का रिकॉर्ड है तो पुलिस को जमा कराएं। इसके बावजूद खरीद-फरोख्त की गई तो पुलिस ऐसे कबाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। इसी के साथ कबाड़ी को अपनी दुकान व गोदाम को खाली कर उसकी फोटो थाने में देनी होगी, जिसके बाद पुलिस उसका सत्यापन करेगी।

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया था जब्त

सोतीगंज से आनलाइन सामान खरीदकर ले जाते हुए लिसाड़ी गेट पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी के वाहनों के भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए थे। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सोतीगंज के तीन कबाड़ियों के नाम लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है और दो अन्य अब भी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में लिसाड़ी गेट पुलिस लगातार दबिश मार रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img