Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी फैली

जनवाणी संवाददाता  |

सरसावा:  ग्राम भिक्कनपुर के जंगल में पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा करते शव को मोर्चरी भिजवाया।

चौकी शाहजहांपुर क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम भिक्कनपुर के जंगल मे नरेश के खेत के बराबर में खड़े पेड़ पर लटका हुआ शव मिलने से गाँव मे सनसनी फैल गई। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना गाँव मे आग की तरह फैल गई।

घटना का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई खेत स्वामी नरेश द्वारा पेड़ पर शव लटका होने की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतार उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी|

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष रही होगी जिसने नीली जीन्स व काले रंग की गर्म जर्सी पहन रखी थी। ग्रामीणों के मुताबिक शव के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसे पेड़ पर लटकाया होगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरते शव को मोर्चरी भिजवा दिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि खेत मालिक नरेश ने पुलिस को पेड़ पर शव लटका होने की सूचना दी थी|

जिसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतार मोर्चरी भिजवा दिया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img