Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मकान की छत गिरी, तीन किशोरियों की मौत

  • बालैनी थाना क्षेत्र में चुनमुन रेस्टोरेंट के निकट ईंट भट्ठे पर गिरी एक मकान की छत
  • मकान में सो रहा परिवार दबा, मलबे में दबने से दो सगी बहनों व एक अन्य बच्ची की हुई मौत

जनवाणी संवाददाता |

बागपत/बालैनी: बालैनी थाना क्षेत्र में बागपत-मेरठ हाईवे पर चुनमुन रेस्टोरेंट के निकट एक ईंट भट्ठे पर मकान की छत गिरने से एक दो माह की बच्ची सहित तीन किशोरियों की मौत हो गयी। परिजनों ने मलबे से निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। तीन बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

32 9

सोमवार की देर शाम बालैनी थाना क्षेत्र में बागपत-मेरठ हाईवे पर स्थित चुनमुन रेस्टोरेंट के समीप सिद्धार्थ ब्रिक फील्ड पर मजदूर परिवारों के लिए बने मकानों में से एक मकान की छत भरभराकर गिर गयी। इस दौरान 15 वर्षीय शहराना पुत्री यामीन, 12 वर्षीय सानिया पुत्री यामीन व दो माह की माहिरा पुत्री मुबारिक मलबे में दब गई।

33 8

परिजनों व दूसरे कमरों में रहने वाले दौड़े और किशोरियों को निकाला, लेकिन जब तक तीनों किशोरियों ने दम तोड़ दिया था। तीन बच्चियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img