Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

गन्ने के खेत में किसान की धारदार हथियार से हत्या

  • हमलावरों ने सिर और हाथ पर कई वार किये
  • ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: क्षेत्र के माजरा जामुन वाले जंगल के गन्ने के खेत में मंगलवार सुबह धारदार हथियार से कटा हुआ बहसूमा निवासी बुजुर्ग का शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। करीब चार घंटे लंबे इंतजार के बाद नोएडा में नौकरी कर रहे पुत्र के पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक के पुत्र ने पुरानी रंजीश में मोडखुर्द निवासी चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

10 1

बहसूमा के मोहल्ला चैनपुरा निवासी ब्रजपाल (55) पुत्र प्रकाशे सोमवार शाम छह बजे से लापता था। परिवार वालों को पुरानी रंजिश के चलते उन्हें वापस लौटने पर चिंता सताने लगी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे किसान खेतों पर गन्ना छोलने के लिए पहुंचे तो किसान जोगिंदर के गन्ने के खेत में रास्ते के बराबर में लहूलुहान बृजपाल का शव पड़ा दिखाई दिया। बृजपाल की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को मृतक का बड़े पुत्र प्रहलाद के नोएडा से लौटने तक नहीं उठने दिया।

चार घंटे लंबे इंतजार के बाद मृतक के पुत्र के पहुंचने के बाद ही उठने दिया। मृतक के पुत्र प्रहलाद ने मोड़खुर्द निवासी नरेंद्र पुत्र प्रकाशे से रोहित व मोहित पुत्र नरेंद्र तथा अशोक पुत्र प्रकाशे के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

नृशंस हत्या से लोगों की रुह कांपी

बहसूमा निवासी ब्रजपाल को बहुत बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतारा है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई गहरे निशान हैं। बचाव में उठे दोनों हाथों पर भी धारदार हथियार के निशान हैं। शव से कुछ ही दूरी पर हत्या में प्रयुक्त बलकटी सरसों व गन्ने की डोल पर पड़ी मिली। बलकटी खून से सनी हुई थी। उससे कुछ ही दूरी पर दूसरी तरफ एक लकड़ी का डंडा भी बरामद हुआ।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक बृजपाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार पुत्र प्रहलाद, आशीष, सेवाराम, अन्नू तथा दो शादीशुदा पुत्री रविता, बबीता है। सेवाराम किसी मामले में जेल में बंद है।

घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक

हस्तिनापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया उन्होंने परिजनों को जल्द ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर भेजने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष राम अवतार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुरानी रंजिश मोड़ खुर्द निवासी युवती के मामले में मृतक का पुत्र सुमित उर्फ सेवाराम जेल में बंद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img