Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

कोरोना: संक्रमितों का ग्राफ गिरा, 79 केस मिले, बुजुर्ग की मौत

  • 364 मरीज और हुए ठीक 1215 सक्रिय मामले बचे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में कोरोना का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है। मंगलवार को संक्रमित और होम आइसोलेशन के मामलों में और गिरावट आई है। जहां जिले में 79 नए केस मिले हैं, वहीं 364 मरीज और ठीक हो गए हैं। उपचार के दौरान एक और बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हुई है। मृतक का लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित होना बताया गया है।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि मंगलवार को 7150 लोगों के सैंपल की जांच में 79 की रिपोर्ट में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुशांत सिटी निवासी 96 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। जनपद में 364 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं।

सक्रिय केस 1215 और होम आइसोलेशन में 1176 मामले रह गए हैं। मंगलवार को 5567 नए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे गए और अस्पताल में 39 नए संक्रमित भर्ती किए गए हैं। 79 मरीजों में 58 नए और 21 संपर्क के केस हैं। मंगलवार को जयभीमनगर में सबसे अधिक 16 केस मिले है। उधर, दौराला में मंगलवार को राहत की खबर आई। संक्रमितों की संख्या कम मिली।

वहीं संक्रमित आने वाला एक व्यक्ति आॅस्ट्रेलिया के लिए चला गया। दौराला सीएचसी प्रभारी डा. विपुल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण अधिकारी डा. राजवीर सिंह के नेतृत्व में 2404 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। जिसमें 133 युवाओं व 34 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एटूजेड व सिवाया में कैंप आयोजित किए गए थे। एटूजेड से एक महिलाए सिवाया से दोराला समौली से एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। समौली निवासी युवक कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने से पहले ही आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया। काफी दिन बाद दौराला में पांच लोग संक्रमित मिले।

41344 ने लिया सुरक्षा का टीका

19 1

जिले में मंगलवार को 41344 लोगों को कोरोना से सुरक्षा का टीका लगाया गया है। इसमें 1096 को बूस्टर डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 15 से 17 आयु वर्ग में 4486 किशोरों ने वैक्सीनेशन कराया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 16508 ने कोरोना से बचाव की पहली खुराक ली। दोनों वर्ग में पहली डोज लेने वालों की कुल संख्या 20994 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद 19254 रही है।

95 हजार टीकाकरण से अछूते

जनपद में 96.29 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव की खुराक दी जा चुकी है। दूसरी डोज लेने वाले 67.7 फीसदी लोग हैं। जिले में अब 95 हजार 194 लोग टीकाकरण से दूर रह गए हैं।

मृतकों के परिजन अनुग्रह राशि के लिये करें आवेदन

कोरोना के कारण जिन लोगों की मौत हो गई है उनके परिजन सचिव जिला विधिक प्राधिकरण में आवेदन कर सकते हैं। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ अन्जू काम्बोज ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र में कहा गया है कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों मे से जिन मृतकों के परिजनो द्वारा दावे प्रस्तुत नहीं किये गये है, ऐसे प्रकरणों में उपलब्ध संसाधनो के माध्यम से उनसे सम्पर्क करके दावे प्राप्त कर भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जायें तथा उपरोक्त कार्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/तहसील विधिक सेवा समिति की सेवायें प्राप्त करते हुए सम्बन्धित मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जायें।

उन्होने बताया कि मिलान पोर्टल पर मृतक की कुल संख्या 845 दर्ज है जिसके सापेक्ष 588 आवेदन प्राप्त हो गये हैं तथा वर्तमान में कुल 257 आवेदन अप्राप्त है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के बाल स्वराज पोर्टल पर दर्ज बच्चों/मृतको के विवरण का मिलान जनपद को प्राप्त आवेदन से किया गया, जिसमें कुल 45 मृतको के सम्बन्ध में आवेदनो का अप्राप्त होना पाया गया।

उत्तर प्रदेश शासन व उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के निकटम परिजनों को अंकन 50,000 रुपए प्रति मृतक अनुग्रह सहायता दिये जाने के लिए निर्देशित किया गया है, यदि ऐसे किसी मृतक के निकटम परिजनों जिन्हें अभी तक कोविड-19 के संक्रमण के सम्बन्ध में अनुग्रह राशी नहीं प्राप्त नहीं हुयी है वह अवलिम्ब अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर अंकित करते हुए अपनी तहसील विधिक सेवा समिति जमा कर सकते है तथा उक्त सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता है तो किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के कार्यालय से नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img