- शहर विधानसभा प्रत्याशी ने कई क्षेत्र का किया दौरा, मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने रविवार को नौचंदी मैदान स्थित प्राचीन चंडी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने बाले मियां मजार पर जाकर चादर चढ़ाई और सामाजिक सद्भाव, सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की।
कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने रविवार को जनसंपर्क कर लोगों से वोट अपील की। इस दौरान लता मंगेशकर के निधन का समाचार पाकर उन्होंने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उन्होंने यहां दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इस अवसर पर रंजन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, सलीम शाह, अनिल शर्मा, प्रशांत कौशिक, मतीन अहमद अंसारी, अहसान अंसारी पार्षद, मोबिन खान पार्षद, शहजाद मेवाती पार्षद, नीतिन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके पश्चात वीर नगर, पंजाया, ब्रह्मपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में रंजन शर्मा ने जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
डीएन इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरीओम शर्मा ने रंजन शर्मा को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। मतदाताओं ने यहां रंजन शर्मा को वोट देने की बात कही। रंजन शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि आपका यह विश्वास हमेशा मैं बना कर रखूंगा। रंजन शर्मा के साथ जनसंपर्क के दौरान संदीप शर्मा, अंकित गौतम, प्रवेश, मनीष कुमार, अंकित जैन मुख्य रूप से शामिल रहे।

