Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

वेलेंटाइन वीक आज से

  • प्रेमी जोड़ों को पूरे साल रहता है इस महीने का इंतजार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फरवरी को प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा। इस महीने का इंतजार प्रेमी जोड़ों को पूरे साल रहता है। आज से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक हर कपल के लिए खास महत्व रखता है। इस पूरे वीक में लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन वीक सात दिन तक चलता है, जोकि आज से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। इस हफ्ते के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में कपल्स एक-दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वेलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है।
70 प्रतिशत बढ़ी लाल गुलाब की मांग

जीआईसी सोनू फ्लावर डेकोरेशन के मालिक पवन कुमार का कहना है कि इस साल वेलेंटाइन-डे से पहले ही लाल गुलाब की मांग 70 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि पिछले साल 50 प्रतिशत से भी कम थी। मेरठ की फ्लावर शॉप पर गुलाब दिल्ली से आ रहे हैं। जहां तक रोज-डे पर गुलाब की बिक्री की बात है तो एक दिन में हर फ्लावर शॉप से 400 से 500 गुलाब तक बिक जाते हैं। इस बार इससे अधिक बिक्री की उम्मीद है, क्योंकि पिछले साल लोगों ने कोरोना महामारी के चलते रोज-डे मनाया ही नहीं था।

17 7

वेलेंटाइन वीक लिस्ट

7 फरवरी-रोज डे: यह वेलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं। लोग इस दिन एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं, जोकि प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

8 फरवरी-प्रपोज डे: यह वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है। इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उसे प्रपोज करते हैं और बताते हैं कि वह उन्हें कितना चाहते हैं। कपल्स के लिए यह दिन काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं का पता चलता है।

9 फरवरी-चॉकलेट डे: इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। आजकल मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर की चॉकलेट मिलती हैं। इस दिन चॉकलेट देकर लोग अपने पार्टनर को बताते हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं।

10 फरवरी-टेडी डे: युवाओं के बीच टेडी डे का काफी महत्व होता है। वेलेंटाइन वीक शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के छोटे और बड़े टेडी मिलने लगते हैं। ऐसे में इस दिन आप भी अपने पार्टनर को कोई भी क्यूट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं।

11 फरवरी-प्रॉमिस डे: इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने और प्यार करने का वादा करते हैं, जिससे लोगों के बीच रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है और ये वादा ही दो दिलों को जोड़ कर रखता है।

12 फरवरी-हग डे: प्यार में स्पर्श भी काफी मायने रखता है। स्पर्श के जरिए भी आप पार्टनर को प्यार जता सकते हैं। कई बार बोली गई बातों से ज्यादा स्पर्श मायने रखता है। ऐसे में आप पार्टनर को झप्पी देकर भी अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं।

13 फरवरी-किस डे: प्यार में मिला पहला किस हर इंसान को याद रहता है। आप किस के जरिए भी पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। किस प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इस दिन आप साथी के माथे को चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके होठों को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं।

14 फरवरी-वेलेंटाइन डे: ये दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताते हैं और एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं या कहीं घूमने जाते हैं साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट्स भी देते हैं। इस दिन आप अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर ले जा सकते हैं या फिर उनकी पसंद की कोई डिश बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। इससे पूरे साल आपके पार्टनर को ये दिन याद रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img