Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

दो बच्चों की बलि देने का प्रयास, तांत्रिक फरार

  • लोहिया नगर में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खरखौदा थानांतर्गत लोहिया नगर में दो बच्चों की बलि देने का प्रयास किया गया। तांत्रिक और उसका एक साथी दोनो बच्चों को टाफी दिलाने के बहाने ले गया और बलि देने का प्रयास करने लगा तभी एक बच्चा किसी तरह से भागकर घर आया और परिजनों को सूचना दी। आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जबकि तांत्रिक फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को लोहिया नगर में दो बच्चों की बलि देने के प्रयास का मामला जब आया तो मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी गई। पुलिस को लोहियानगर निवासी रियाजुदीन ने बताया कि गुरुवार को एक तांत्रिक ने युवक के साथ मिलकर उसके आठ वर्षीय बच्चे फैजान और उसके दोस्त छह वर्षीय गाजी हुसैन को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया था।

परिजनों का कहना है कि एक लड़की का फोटो दिखाकर फैजान की बलि लेने की तैयारी शुरु कर दी थी। किसी तरह गाजी हुसैन वहां से भागा और घर आकर पूरी घटना की जानकारी एक सांस में बता दी। मौहल्ले वालों ने परिवार वालों के साथ मिलकर बच्ची के साथ खड़े एक युवक को पकड़ लिया। तभी तांत्रिक मौके से फरार हो गया। रियाजुदीन ने बताया कि उसका बेटा बेहोशी की हालत में मिला।

रियाजुददीन की तरफ तहरीर दी गई।पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने तांत्रिक के रैकेट का पता लगाने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस ने हिरासत में लिये गए युवक से पूछताछ शुरु कर दी है। तांत्रिक को पकड़ने के लिये दबिशें दी जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि गंभीर मामला है और इसकी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img