Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

10 हजार इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे सड़कों पर, चार्जिंग सुविधा नदारद

  • मार्च के मध्य में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने की पूरी संभावना
  • लगातार बढ़ रहे बैट्री चालित वाहनों के खरीदार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महंगे पेट्रोल व डीजल को लेकर लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा होता जा रहा है। इस समय शहर में 10 हजार से अधिक बैट्री चालित वाहन है। जिनकी संंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कहीं पर भी चार्जिंग की सुविधा नहीं होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

11 6

पर्यावरण की सुरक्षा और महंगे पेट्रोलियम पदार्थों की वजह से बैट्री से चलने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार भी इन वाहनों के इस्तेमाल करने को लेकर लोगों को जागरूक करती आ रही है, लेकिन इनको चार्ज करने के लिए कहीं भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। जिस कारण इन्हें इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुपहिया वाहनों की संख्या लगातार इजाफा

फरवरी 2021 में बैट्री चालित दुपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों की बात करे तो पूरे देश में हीरो इलेक्ट्रिक के वाहनों की संंख्या 2194 थी। जबकि फरवरी 2022 में यह संख्या बढ़कर 7357 हो गई। ओकिनावा के वाहनों की संख्या फरवरी 2021 में 1067 थी जो एक साल में ही बढ़कर 5923 हो गई। एम्पायर व्हीकल की बात करे तो फरवरी 2021 में इनकी बिक्री 806 रही थी। जबकि एक साल में ही यह आंकड़ा 4304 तक जा पहुंचा। पूरे देश में फरवरी 2021 में बैट्री चालित दुपहिया वाहनों की बिक्री 6083 थी, जो फरवरी 2022 में 32443 तक हो गई है।

पिछले एक साल में बेतहाशा बढ़ोतरी

फरवरी 2021 पूरे देश में टाटा मोटर्स के सवारी वाहनों की बिक्री महज 434 थी। जबकि फरवरी 2022 में इनकी संख्या 2264 पहुंच गई, लेकिन एमजी मोटर्स के वाहनों की फरवरी 2021 में बिक्री 127 थी, जो फरवरी 2022 में इनकी कीमत की वजह से घटकर केवल 38 रह गई।

13 4

फरवरी 2021 में महिंद्र के वाहनों की संख्या 10 थी जो एक साल बाद 12 तक ही पहुंची। पूरे देश में फरवरी 2021 में बैट्री से चलने वाले पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री 593 थी, जो एक साल बाद 2022 में 2352 तक हो चुकी है।

माल ढुलाई के वाहनों की बिक्री संख्या में कमी जरूर

फरवरी 2021 में पीएमआई कंपनी के वाहनों की पूरे देश में बिक्री जीरो थी। जबकि एक साल बाद फरवरी 2022 में 52 वाहन बिके। ओलेक्ट्रा ग्रीन कंंपनी के वाहन की बिक्री फरवरी 2021 में महज 12 थी, जो एक साल यानी फरवरी 2022 में बढ़कर 69 हो गई है। जेबीएम कंंपनी के वाहनों की फरवरी 2021 में बिक्री संख्या 111 थी, जो एक साल बाद फरवरी 2022 में महज 10 रह गई है। यहां बताते चले कि इन वाहनों की कीमत काफी अधिक है जिस कारण कमर्शियल वाहनों की बिक्री की संंख्या कम है।

बंसल मोटर्स के मालिक अंकुर बंसल का कहना है कि बैट्री से चलने वाले वाहनों में अब चार्जिंग की इतनी समस्या नहीं है। लोग इसे आसानी से घरों में भी चार्ज कर सकते हैं।

15 5

कंपनी ने इस तरह का सिस्टम बैट्री में दिया है कि उसे चार्ज करनें के लिए बिजली के प्लग का प्रयोग किया जाने लगा है, लेकिन बड़े व चौपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट होना चाहिए। शहर के पब्लिक प्लेसों, साइकिल स्टैंड व मेट्रो में पार्किंग वाली जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनने चाहिए।

राज इलेक्ट्रिक के मैनेजर राजीव बुद्धिराजा का कहना है कि पिछले कुछ सालों से बैट्री से चलने वाले दुपहिया वाहनों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल की कीमते बढ़ने की उम्मीद है।

14 7

ऐसे में बैट्री चालित वाहनों की खरीदारी और बढ़ेगी, तो इनके चार्जिंग प्वाइंट भी होने चाहिए, जिससे लोग अपने वाहनों को चार्ज कर सके। खासकर पेट्रोल पंपो पर चार्जिंग प्वाइंट बनने चाहिए, ग्राहक भी वाहन खरीदते समय सबसे पहले चार्जिंग की सुविधा को लेकर ही बात करता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी वायदा में नरमी, MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Salim Dola: तुर्किये से भारत लाया गया दाऊद का करीबी सलीम डोला, Drug Network पर बड़ा प्रहार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक...

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन,...

ISRO: आम नागरिक भी बन सकेंगे एस्ट्रोनॉट, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम...
spot_imgspot_img