Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

NEET UG 2026 Exam: मेडिकल प्रवेश परीक्षा आज, एनटीए की कड़ी सुरक्षा के बीच 22.79 लाख छात्र देंगे नीट यूजी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शनिवार को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2026, की तैयारियों का परीक्षण मॉकड्रिल के माध्यम से किया। इस परीक्षा को पेन-पेपर आधारित रखा गया है और इसे तीनस्तरीय सुरक्षा घेरे के तहत आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे, जिनका समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

परीक्षा की सुरक्षा और सुचिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें, गृह मंत्रालय, पुलिस, बीएसएफ और अर्द्धसैनिक बल एक साथ काम कर रहे हैं। परीक्षा देश के 551 शहरों में 5432 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों का 99.2% पसंदीदा केंद्रों पर आवंटन हो चुका है। लगभग 98.8% केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में हैं, केवल 68 केंद्र निजी संस्थानों में हैं।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट यूजी की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचें; इसके बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए पीजी मेडिकल और पुराने छात्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, और 30 टेलीग्राम चैनल जिन्हें प्रश्न पत्र लीक या अफवाहें फैलाने के लिए जिम्मेदार पाया गया, बंद कर दिए गए हैं।

चुनावी राज्यों में विशेष तैयारियां

रविवार को परीक्षा और सोमवार को चुनावी परिणामों को देखते हुए, पश्चिम बंगाल पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, हरियाणा, असम, तमिलनाडु और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के साथ एनटीए ने कई दौर की बैठकें की हैं।

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • पारंपरिक, धार्मिक या पूरे बाजू के कपड़े पहनने वाले उम्मीदवार थोड़ा पहले पहुंचे ताकि सुरक्षा जांच में समय न लगे।
  • परीक्षा केंद्र का सही पता एडमिट कार्ड से जरूर चेक करें, केवल मैप पर भरोसा न करें।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, एक वैध फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।

पहली बार घर से पानी ले जाने की अनुमति

राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक में उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने की बात की गई। इसमें पीने का पानी, बिजली आपूर्ति, जनरेटर, आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पहली बार छात्रों को घर से पीने का पानी लाने की अनुमति दी गई है। परीक्षा केंद्रों में डबल-लॉक स्ट्रॉन्ग रूम, 24 घंटे निगरानी वाले 1.85 लाख कैमरे, और चारस्तरीय सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here