Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

जल शक्ति मंत्री ने ‘सुनो किसान हम हैं’ कार्यक्रम को किया सम्बोधित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों से अपील किया है कि जमीन को उपजाऊ बनाने, अच्छी फसल एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए पानी बचाने का हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी को समय से पानी मिलने पर वह सोना उगलती है। इस प्रकार किसानों को, उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलने के साथ ही गांव में खुशहाली आयेगी। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण जरूरी है। इसके साथ ही फसलों के लिए भरपूर सिंचाई की सुविधा भी देनी है। सिंचाई एवं जल संरक्षण में बेहतर समन्वय बनाते हुए पानी बचायें। इसके साथ ही गांवों को हर संभव एवं साफ-सुथरा बनाने का प्रयास करें।

जलशक्ति मंत्री सोमवार को डा. राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन, तेलीबाग, लखनऊ में सभागार में ‘‘सुनो किसान हम हैं’’ विषयक कार्यक्रम में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्य अतिथि की हैसियत से किसान भाइयों से कहा कि किसान फसलों के लिए सिंचाई विभाग पर्याप्त पानी देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि किसान तथा जल संरक्षण जुड़े वैज्ञानिक बेहतर उत्पादन तथा जल संरक्षण पर शोध करें। इसके साथ ही उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किसानों को समृद्ध बनायें। किसानों की खुशहाली से ही देश प्रगति करेगा। किसानों को मजबूती दिए बिना किसान अधूरा है। इस दृष्टिकोण को अपनाते हुए कृषि सेक्टर को और उपयोगी तथा लाभकारी बनाये जाने की जरूरत है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि किसानों की आय दोगुनी की जाए तथा उनकी लागत का सही मूल्य मिल सके। इसके लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की बेहतरी के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में वैज्ञानिक के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों को पांच मंत्र देते हुए कहा कि घर पहुंचकर माता-पिता की सेवा करें। पत्नी व बहन के साथ अच्छा व्यवहार रखें एवं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। उन्होंने प्रगतिशील किसानों में मलिहाबाद के उमाकांत गुप्ता, सीतापुर के कमलेश सिंह, बाराबंकी कि उपेंद्र कुमार वर्मा, बहराइच के गुलाम मोहम्मद, बहराइच के सतीश कुमार वर्मा, बाराबंकी की नीलम, कैसरगंज के संदीप सिंह, सीतापुर की सुनीता वर्मा को सम्मानित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img