जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बुधवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल कैराना कोतवाली के निरीक्षण करने के लिए आएंगे। जिसके चलते पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाली में साफ-सफाई अभियान चलाया गया है। बुधवार को एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) राजीव सब्बरवाल के कैराना कोतवाली के निरीक्षण के लिए आने की सूचना पर कोतवाली में वर्षों से जर खा रहे पुराने मुकदमों के वाहनों को ट्रकों द्वारा तीतरवाडा पुलिस चौकी पर पहुंचाया गया।
कोतवाली के हिस्ट्रीशीटरों के नाम के फ्लेक्स बोर्ड तैयार किए गए। इसके अलावा कोतवाली परिसर में साफ-सफाई व माल खाने तथा रजिस्ट्ररों को भी साफ किया गया। दीवारों पर पुताई का कार्य भी कराया गया है। मंगलवार को दिनभर पुलिसकर्मी एडीजी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियो में जुटे रहे।

