जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार आदिल चौधरी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आदिल चौधरी के तीसरी बार महानगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह जिले के नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की।
सपा कार्यकर्ताओं की बुधवार को जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आदिल चौधरी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ मुनकाद अली को किठौर विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया।
वहीं, विपिन मनौठिया को हस्तिनापुर, विपिन भड़ाना को सरधना, देवीदत्त शर्मा को सिवालखास व प्रशांत गौतम को किठौर विधानसभा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जबकि संजीव गुप्ता को किठौर विधानसभा का कोषाध्यक्ष व इसके अलावा 12 कार्यकर्ताओं को सचिव और 23 कार्यकर्ताओं को सदस्य नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए कहा।
इसी दौरान डा. कय्यूम गुड्डू खड़ौली, संजय गुर्जर, गौरव काजीपुर, बाबर कस्सार, हैदर अल्वी, फराकत अल्वी, मेहराज मलिक, शरीफ खान, मृदुला यादव, आस मोहम्मद, चौधरी जिशान अली, सुहेल खान, बिलाल, सोनू कस्सार, सलीम कस्सार, आस मोहम्मद, चांद सेफी, नदीम, ईदरीशी व सुहेब अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।

