- तृतीय पुण्यतिथि पर हवन और विचार गोष्ठी का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बाबू हुकुम सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर महर्षि विश्वामित्र तपोस्थली गगोल तीर्थ में मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर द्वारा हवन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर रहे। पंडित ओमपाल शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। हवन के उपरान्त विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भड़ाना ने स्व. हुकुम सिंह के जीवन परिचय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह का जीवन बेमिसाल रहा। उनकी विद्वता का कोई मुकाबला नहीं था। विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह उत्कृष्ट कोटि के सांसद थे। उनके विचारों और कार्यशैली को जिंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओ और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। सात बार कैराना सीट से विधायक चुना जाना बाबू हुकुम सिंह की लोकप्रियता और जनता के हक में खड़े रहने का परिचायक है। साथ ही बाबू जी के बताये हुए रास्ते पर चलने का आह्वान भी किया।
मुकेश सिंघल ने कहा कि वह विराट व्यक्तित्व के कारण ही सर्वमान्य थे। हर दल का नेता उनका सम्मान करता था। संसदीय कार्यों और सामाजिक न्याय के साथ ही किसान, गरीबों के लिए हमेशा ही वह संघर्षरत रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजीत सिंह, पूर्व विधायक विनोद हरित, हरपाल सैनी, अंजू वारियर, डा. रवि प्रकाश, डा. वकुल रस्तोगी, जयकरण गुप्ता, लोकेश गुप्ता, विनीत शारदा, जगरूप प्रधान, हरीश चौधरी, डा. अशोक, वर्षा कौशिक, सुनील भाटी, कमलदत्त शर्मा, नितिन कसाना, सुरेंद्र नागर आदि ने अपने विचार रखे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, मनीष प्रजापति, दीपक वर्मा, प्रेमचंद पाल, रामकुमार चौबे, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, विवेक रस्तोगी, अनुज वशिष्ठ, राजकुमार सोनकर, महेन्द्र प्रधान, गंगाराम प्रधान, ललित प्रधान, अजय भारती, रविन्द्र, जगपाल, अनुज वशिष्ठ, प्रमोद दीक्षित, डा. बीर पाल सिंह, मीनल गौतम आदि मौजूद रहे।

