Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

आखिर बिल्डर पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई ?

  • मेडा ने घोषित कर रखा है भूमाफिया, उदयकुंज कॉलोनी में चलना था बुलडोजर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स और कॉलोनी बनाकर बेचने वाले बिल्डर अनिल चौधरी के खिलाफ आखिर मेडा कार्रवाई करने से क्यों बच रहा है? बिल्डर द्वारा कच्ची कॉलोनी उदयकुंज विकसित की जा रही है। उस कॉलोनी की शिकायत मेडा में कई बार हुई। शिकायत के बाद मेडा हरकत में आया और कई बार शिकायत होने के बाद बिल्डर के खिलाफ अभियान जरूर चलाया, लेकिन यह अभियान सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रह गया। अब सवाल उठता है कि आखिर कब फिर से इस कॉलोनी पर बुलडोजर चलेगा।

बिल्डर द्वारा अवैध रूप से कई कॉम्प्लेक्स बना दिए गए हैं। कई कच्ची कॉलोनी काट दी गई है। पल्हेड़ा चौराहे पर कॉम्प्लेक्स बिना अनुमति के बना दिया गया। रुड़की रोड पर कई कॉम्प्लेक्स बना दिए। इसके अलावा पल्लवपुरम फेज-2 में रेजीडेंसल में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। लावड़-सोफीपुर मार्ग पर भी बिल्डर द्वारा कच्ची कॉलोनी काट दी गई।

अवैध दुकानें बना दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिल्डर यह दुकानें बेचकर भी चला गया, लेकिन कोई कार्रवाई मेडा द्वारा आज तक नहीं की गई है। वहीं, इस संबंध में जोनल अधिकारी मेडा, अर्पित यादव का कहना है कि बिल्डर की लगातार शिकायतें मिल रही है। मेडा जल्द ही अभियान चलाएगा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम देगा।

आखिरकार क्यों नहीं चलता अभियान?

लावड़-सोफीपुर मार्ग पर अवेध कॉलोनी और अवैध दुकानें बनाने की बाढ़ आ गई है। मेडा द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे भूमाफियाओं के हौसले लगातर बुलंद हो रहे हैं। आखिर मेडा यहां कब अभियान चलाएगा? यह प्रश्न मेडा अधिकारियों की गले की फांस बना हुआ है।

मवाना रोड पर गरजा मेडा का बुलडोजर

मेरठ: मवाना रोड पर मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) के प्रवर्तन दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कालोनी को जमींदोज किया। इस कालोनी में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण कर लिए गए थे, उनको भी गिरा दिया गया। इस दौरान हंगामा भी काफी हुआ, लेकिन पुलिस फोर्स के आगे हंगामा करने वालों की एक ना चली उन्हें शांत कर दिया। मेडा प्रवर्तन दल के प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि इंचौली के मवाना रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनी ध्वस्त की गयी। यह अवैध कालोनी शाहबुद्दीन, पंकज, विक्की, हाजी मोबिन व नौशाद आदि काट रहे थे।

उन्होंने इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति मेरठ विकास प्राधिकरण से नहीं ली। इनको चेतावनी भी दी गयी थी। उन्होंने बताया कि करीब 15 हजार वर्ग गज में यह कालोनी काटी जा रही थी। यहां बाउंड्री वॉल बना ली गयी थी। अवैध कालोनी के भीतर सड़क बनाने का काम चल रहा था। जहां कालोनी काटी गयी है। वह सारी कृषि भूमि है। यहां पर काफी काम कर लिया गया था। समय रहते कार्रवाई की गयी है। वहीं, दूसरी ओर मेडा के प्रवर्तन दल प्रभारी की इस कार्रवाई से आसपास के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img