Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

दिल्ली विस्फोट के बाद राजस्थान में हाई अलर्ट, डीजीपी ने सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला परिसर के बाहर हुए विस्फोट के बाद राजस्थान पुलिस भी सतर्क मोड में आ गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने राज्यभर के सभी डीसीपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

डीजीपी शर्मा ने आदेश दिया है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात किया जाए और सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड और कंट्रोल रूम अलर्ट पर

डीजीपी ने सभी Bomb Disposal Squad (BDS) टीमों को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षकों और उपायुक्तों से कहा गया है कि वे स्वयं निगरानी करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि सभी एहतियाती कदम समय पर उठाए जाएं। साथ ही, कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध हरकत का तुरंत पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं से निपटने के निर्देश

डीजीपी शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को तुरंत खारिज करते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा जाए।

आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को सख्त निर्देश

राज्य के सभी रेंज आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन हो। सभी जिलों के बीच निरंतर समन्वय और सूचना साझा करने पर विशेष जोर दिया गया है।

राजस्थान पुलिस ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img