Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली में लाल किले के पास जोरदार धमाका, कई घायल; गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे एलएनजेपी अस्पताल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक भीषण धमाके से अफरातफरी मच गई। यह विस्फोट सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी एक हुंडई i20 कार में हुआ। धमाके के बाद कई वाहन आग की चपेट में आ गए, जबकि आसपास मौजूद लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कुछ लोगों की मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है।

मौके पर एनएसजी, एनआईए और क्राइम ब्रांच की टीमें

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड)एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें जांच में जुट गई हैं। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।

गृह मंत्री ने कहा, हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को हर कोण से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया संज्ञान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की जानकारी गृह मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से ली है। उन्होंने निर्देश दिया कि घायलों और प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

जांच के आदेश और सुरक्षा अलर्ट

दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास के इलाकों को सुरक्षा कारणों से घेर लिया है। घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए जा रहे हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह जल गए। आसपास की इमारतों में भी झटके महसूस किए गए।

फ़िलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं, और गृह मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img