स्टेट ब्यूरो |
देहरादून : बाबा साहनी आत्महत्या मामले में नैनीताल हाई कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान आरोपी अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता को जमानत दे दी हैl
बता दे बाबा साहनी नामक बिल्डर ने पिछले महीने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली थीlउन्होंने जो सुसाइड नोट छोड़ा था उसमें अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता पर गंभीर आरोप थेl इसीलिए झटपट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया थाl
करीब एक महीने तक अजय और अनिल को जेल में रहना पड़ा और गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने इन दोनों को जमानत दे दी हैl जमानत मिलने पर गुप्ता समर्थकों में खुशी की लहर हैl

