Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

अकबर बंजारा की 26 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क

  • पुलिस ने पूरी फाइल तैयार कर डीएम दीपक मीणा के पास भेजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंटरनेशनल गोतस्कर अकबर बंजारा की 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस कुर्क करने जा रही है। इसके लिये पुलिस ने पूरी फाइल तैयार करके जिलाधिकारी के पास भेज दी है। सारी संपत्ति चिह्नित करने के बाद पुलिस ने जब्तीकरण की संस्तुति की है। डीएम का आदेश मिलने के बाद संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में अकबर का आलीशान बंगला है। तीन मकान फलावदा कस्बे में हैं। 155 बीघा कृषि भूमि बहसूमा में है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा नारनौल, 20 बीघा मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी अकबर ने बना रखे हैं।

समसपुर में 53 बीघे का आम का बाग है, जो तरुण मांगलिक से खरीदा था। इस बाग की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। एसपी देहात ने बताया कि सभी संपत्ति की कीमत करीब 26 करोड़ रुपये है। उसके अलावा भी अकबर की संपत्ति का पता किया जा रहा है।

फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा के भाई सलमान, यहीं के बाबू खां, पंजाब के रंजीत कुमार और इकबाल निवासी संभलहेड़ा मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है, जिसे गोकशी का अड्डा बना रखा था। फरवरी में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को पुलिस कस्टडी में वेस्ट बंगाल में मार गिराया गया था।

मारूफ को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

मोदीपुरम: भाजपा के श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. सुनील भराला को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी मारूफ को लेकर दौराला पुलिस पूछताछ में जुटी है, को पुलिस बुधवार को दिल्ली लेकर गई थी और बृहस्पतिवार को हरिद्वार लेकर गई है।

प्रदेश सरकार के पूर्व श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील बराला ने दौराला थाने पर धमकी देने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दौराला पुलिस ने कई जांच पड़ताल कर मुख्य आरोपी मारूफ को हैदराबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मेरठ पुलिस ने मारूफ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पुलिस ने मारूफ को रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी उमाकांत पचोरी ने बताया कि मारूफ को दौराला पुलिस बृहस्पतिवार को हरिद्वार लेकर आ थी।

हरिद्वार में मारूफ की दवाई की फैक्ट्री है वहां पर भी पुलिस ने जाकर जांच की है। इसके अलावा पुलिस मारूफ से दवाई की फैक्ट्री है। वहां पर भी पुलिस ने जाकर जांच की है। इसके अलावा पुलिस मारूफ से पूछताछ जुटी है। मारूफ जो जानकारी दे रहा है। उसको लेकर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img