Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में इन बॉलीवुड स्टार्स पर टिकी निगाहें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई गुरुवार को हो गयी है। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई चुनरी और गोलढाना की रस्मों के साथ की गई है।

39 16

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। अनंत और राधिका की सगाई समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सभी स्टार्स पारंपरिक और स्टाइलिश अंदाज में फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन, सोशल मीडिया पर हर किसी की नजरें जॉन अब्राहम पर टिक गई हैं और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

34 23

दरअसल, जॉन अब्राहम अनंत और राधिका की सगाई में कैजुअल जींस, टी शर्ट और जैकेट में पहुंचे थे। हमेशा की तरह जॉन अब्राहम काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन, यूजर्स को उनका ये कैजुअल लुक सगाई की रस्म के अनुसार पसंद नहीं आ रहा है और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मशहूर पापाराज़ी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने जॉन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस पार्टी में शामिल हुए है। इस दौरान दोनों काफी अच्छे लग रहे थे। पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस पार्टी में साड़ी में नजर आईं। दीपिका का ये अंदाज सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

37 20

अनंत और राधिका मर्चेंट की सगाई में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान शामिल हुए। इस दौरान वो ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे थे। सलमान के साथ उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी मौजूद थी।

30 33

वहीं एश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन पर नजरें थमी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, आराध्या इस दौरान एक दम बदली दिखाई दे रही थीं। बच्चन परिवार की पोती पहली बार इतने मैच्योर अंदाज में नजर आई है। आराध्या ने अनारकली सूट और मोजड़ी पहने और मेकअप किए बेहद प्यारी दिखाई दे रही थीं।

36 21

इसके साथ ही जिस किसी की भी नजर उनपर पड़ी वो एक झलक में पहचान ही नहीं पाया कि ये नन्ही सी आराध्या इतनी बड़ी हो गई है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए ये तक लिख दिया कि ऐसा लग रहा है कि आराध्या को लड़के वाले देखने आ रहे हैं।

अनंत और राधिका मर्चेंट की सगाई में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने भी इस दौरान लहंगा कैरी किया था। जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आई थीं। खुशी कपूर व्हाइट लहंगा चोली में नजर आईं।

31 30

बता दें कि, जॉन अब्राहम के अलावा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पारंपरिक अंदाज में नजर आए। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img