Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

स्कूटी में तमंचा प्रकरण के तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • अफसरों को बिन बताए राधना में दी दबिश, फजीहत पर चढ़ीं कप्तान की त्यौरी

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: राधना के स्कूटी में तमंचा प्रकरण पर गंभीर एसएसपी ने आखिर कार्रवाई का चाबुक चला दिया। एसएसपी ने बिन बताए दबिश को गए हेड कांस्टेबल समेत तीनों पुलिस कर्मियों को घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड कर जांच बैठा दी है। एकसाथ तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से थाना पुलिस में हड़कंप मचा है।

वहीं कैमरे की डीवीआर जांच के साथ अफसरों ने पुलिस द्वारा स्कूटी में तमंचा रखने के आरोप को खारिज कर प्रकरण से जुड़ी विभिन्न अखबारों, चैनल्स की खबरों का भी खंडन किया है। सीओ का कहना है कि फुटेज में कोई भी पुलिसकर्मी परिजनों की अनुपस्थिति में स्कूटी के निकट नही दिखा। मामले में निलंबित ड्राइवर और पीड़ित के चाचा के बीच अमानत के लेनदेन की बातचीत का आडियो भी वायरल है। कोतवाल की कारगुजारी पर भी प्रश्नचिन्ह लगे हैं।

गुरुवार को राधना निवासी फिरोज पुत्र मौ. खालिद ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह प्लंबर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे काम से लौटकर उसने अपनी स्कूटी घेर में खड़ी कर दी और घर चला गया। रात करीब 8:40 बजे तीन पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर स्कूटी चोरी की बताते हुए उसकी मम्मी से चाबी मांगी। फिरोज की मम्मी ने स्कूटी एजेंसी से खरीदने का दावा करते हुए सिपाहियों को चाबी दे दी और स्वयं उनके साथ घेर में पहुंची।

फिरोज का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी की जांच के बहाने उसके पैरदान में चुपके से तमंचा रखा और परिजनों के समक्ष बरामदगी दिखाते हुए वीडियोग्राफी की। सिपाही स्कूटी को तमंचे सहित थाने ले गए। आरोप है कि इस दौरान एक सिपाही ने फिरोज की मम्मी को बेटे की टांग में गोलीमार जेल भेजने की धमकी भी दी। बताया कि कुछ देर बाद फिरोज ने किसी व्यक्ति के जरिये स्कूटी छुड़ाने का प्रयास किया तो पुलिस ने एक लाख रुपये मांगे। बहरहाल गुरुवार सुबह 50 हजार रिश्वत लेकर पुलिस ने स्कूटी छोड़ी।

एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने पीड़ित को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जांच सीओ किठौर पवन चौधरी को सौंप दी। मामले पर गंभीर एसएसपी ने शुक्रवार देर रात आरोपी हेड कांस्टेबल चौब सिंह, कांस्टेबल ओमवीर और चालक सिपाही अनिल को सस्पेंड कर दिया। किठौर में एकसाथ तीन पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि ओमवीर की चौकड़ी ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ओमवीर पहले टीपीनगर थाने में तैनाती के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

जांच में खुल रहीं परतें

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान फिरोज के चाचा और दोस्त द्वारा स्कूटी छुड़ाने के लिए पुलिस के नाम पर फिरोज से 50 हजार रुपये लेने की बात सामने आई है। रकम पुलिस पर पहुंची या नही इसकी गहन जांच की जा रही है। हालांकि इसमें लेनदेन से जुड़ा एक आडियो सामने आया है। जो एसएचओ के ड्राइवर अनिल और फिरोज के चाचा का बताया जा रहा है।

12 29

आडियो में चालक अनिल कह रहा है कि मुझे ओमबीर ने नंबर दिया है। हम सीओ साहब के यहां एक साइड में बैठे हैं। आपकी ओमबीर से कोई बात हुई थी। इस पर सामने वाला व्यक्ति मना कर देता है। अनिल पूछता है कि स्कूटी तुम नही ले गए थे थाने से। दूसरे व्यक्ति के मना करने पर अनिल पूछता है तो फिर कौन ले गया था स्कूटी? इस पर दूसरा व्यक्ति पहले आसिफ और फिर शुऐब का नाम लेता है।

अनिल फिर पूछता है कि शुऐब से कोई बात हुई थी तुम्हारी। इस पर दूसरा व्यक्ति कहता है कि हां शुऐब ने कहा है कि तुम्हारी अमानत तुम पर पहुंच जाएगी। तुम्हारा सामान तुम्हें पहुंचा दिया जाएगा। इस पर अनिल कहता है कि यही मैंने ओमबीर से कहा है। खैर तुम्हारी शुऐब से बात हो गई ठीक है। सीओ ने बताया कि फिरोज को रकम लौटा दी गई है।

तमंचे पर संशय

सीओ ने बताया कि फिरोज के कैमरों की डीवीआर कि अभी तक हुई जांच में कोई भी पुलिसकर्मी अकेले स्कूटी के पास नही दिख रहा है। फिरोज के परिवार के सदस्यों के सामने पुलिसकर्मी स्कूटी उठाकर लाए हैं। ऐसे में स्कूटी में तमंचा रखना संभव नही। तमंचा स्कूटी में था या नही इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस का खंडन सवालों के घेरे में

शुक्रवार को मेरठ पुलिस पोर्टल की ओर से सोशल मीडिया पर किठौर में पुलिसकर्मी द्वारा स्कूटी में तमंचा रखने से जुड़ी विभिन्न अखबारों/चैनल्स की खबरों का खंडन किया गया। हालांकि पैसे के लेन-देन में जांच की बात कही गई है।

कोतवाल की कारगुजारी पर सवाल

घटना के बाद से कोतवाल ऋषिपाल सिंह की कारगुजारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोतवाल के घटना से अनभिज्ञता जताने पर प्रबुद्धजनों का कहना है कि एसएचओ की गाड़ी ड्राइवर व दो पुलिसकर्मी बिन बताए राधना जैसे संवेदनशील गांव में दबिश देने, संदिग्ध स्कूटी उठाने कैसे ले गए? रात में दबिश पर यदि ग्रामींण आक्रमक हो जाते तो कौन उत्तरदायी था? ऐसी घटनाएं पुलिसकर्मियों के प्रति कोतवाल के ढुलमुल रवैये को उजागर करती हैं।

पुष्टि में बदली आशंका

फिरोज द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत के बाद से ही कुछ क्षेत्रवासी ड्राइवर अनिल, ओमवीर और हेड कांस्टेबल चौब सिंह द्वारा दबिश देने की आशंका जता रहे थे। जो वायरल आडियो ने पुष्ट कर दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img