- पुलिस बाइक चुराकर लाने वाले चोरों की तलाश की जुटी
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: चोरी की दो बाइके रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाइक चुराकर लाने वाले दो चोरों की पुलिस तलाश करने में लगी है।
थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक विनोद कुमार व वेद प्रकाश शर्मा कांस्टेबल सुभाष व कांस्टेबल दीपक ने सलीम पुत्र अकबर अली निवासी बिलाल बस्ती थाना कोतवाली देहात को दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट व फर्जी आरसी सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
बरामद मोटरसाइकिल थाना नहटौर के मुकदमा अपराध संख्या 192 /20 धारा 379 व थाना नजीबाबाद के मुकदमा अपराध संख्या 452 /19 धारा 379 आईपीसी से संबंधित है। जिनको अभियुक्त एजाज अहमद पुत्र शरीफ व नौशाद पुत्र कमरुद्दीन निवासी गण आले अलीपुर उर्फ किरतपुर बिजनौर द्वारा चोरी किया था तथा सलीम के पास रख दिया था। पुलिस दोनों बाइक चोरों की तलाश करने में जुट गई है।

