Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

स्मार्ट सिटी योजना का कोई भी कार्य

  • बिना बोर्ड अनुमति के नहीं होगा: मंडलायुक्त
  • जांच पूरी होने तक नई खरीद नहीं होगी: लोकेश एम

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त लोकेश एम. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत कोई भी छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा काम बिना बोर्ड के अनुमोदन के नहीं कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को कराने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत गठित बोर्ड के अनुमोदन के बाद ही कार्य शुरू कराये जाएं। इसके लिए किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले बोर्ड में प्रजेन्टेशन देना होगा।

उसके बाद बोर्ड ऐसे प्रोजेक्ट की उपयोगिता के आधार पर विचार-विमर्श करके यदि सहमति देता है तो ही उस प्रोजेक्ट पर कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों में प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। बिना बोर्ड की अनुमति के कार्य शुरू कराये जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। लोकेश एम. आज यहां सर्किट हाउस सभागार में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में यह निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img