Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

पुलिस संरक्षण में तैयार हो गई हथियारों की मंडी!

  • पुलिस अनजान, 20 दिन में लिसाड़ी गेट में चार तमंचा फैक्ट्रियों का हुआ खुलासा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र अपराधिक मामलों में मेरठ जिले का नंबर वन थाना बन कर तैयार हो गया है। अगर गौर करें तो ऐसा कोई अपराध नहीं जो यहां घटित न होता हो। अर्थात हर तरह के अपराध करने वाले से लेकर हर तरह का अपराध इस क्षेत्र में संचालित होता है। यह किसी से छिपा नहीं है। हाल ही के 20 दिनों में जिस तरह से लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हथियार बनाने की फैक्ट्रियों का खुलासा कर पुलिस ने वाहवाही लूटने की कौशिश की है।

पुलिस अपने सिर कामयाबी का तमगा लगाने से पहले ये सोच लेती कि आखिर हथियारों की मंडी का यह खतरनाक व्यवसाय कैसे इतनी जल्दी पनप गया। यह सोचने और चौंकाने वाला विषय है। घरों और कमरों में खुलेआम इस मौत की फैक्ट्री का सामान तैयार करने की जानकारी क्या लिसाड़ी गेट पुलिस को नहीं थी। आखिर पुलिस का इंटेलीजेंस व थाना पुलिस से लेकर सीओ कोतवाली क्या कर रहे थे।

पिस्टल और तमंचे बनाने की यह फैक्ट्रियां यूं ही तैयार हो गई। किसी का कानोंकान खबर तक नहीं हुई। यह अपने आप में स्पष्ट है कि अगर थाना क्षेत्र में कोई भी अपराधिक कृत्य होता है तो पुलिस के पास खबर पहुंच जाती है, लेकिन थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को इन तमंचा फैक्ट्रियों के संचालित होने की जानकारी नहीं मिली। या पुलिस के संरक्षण में यह मौत की फैक्ट्री चल रही थीं।

जबकि थाना क्षेत्र में कई फैंटम से लेकर कई चौकियां यहां इसलिए बनाई गई हैं। जिससे अपराधिक वारदात, अपराधी के क्रिया कलापों पर पैनी नजर रखी जा सके। क्षेत्र में असामाजिक तत्व अपराधिक कृत्य न कर पायें उन पर पुलिस की नजर होती है, लेकिन जिस तरह से 20 दिनों के अंतराल में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पिस्टल बनाने और तमंचा फैक्ट्रियां पकड़ी गई। उस स्थिति में यह कतई चौंकाने वाला विषय है।

किठौर राधना था हथियारों की मंडी अब लिसाड़ी गेट

पुलिस की मानें तो पहले किठौर क्षेत्र का राधना गांव हथियार बनाने में जिले व अन्य गैर जिलों में अव्वल माना जाता था। दो दशक तक राधना गांव का नाम अवैध हथियार बनाने की लिस्ट में पहले नंबर पर आता था, लेकिन अब लिसाड़ी गेट क्षेत्र हथियारों की मंडी बन चुका है।

  • केस-1

थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हाल ही में लिसाड़ी गेट लक्खीपुरा गली नंबर-18 मस्जिद के पास एक डेरी में छापा मारते हुए एक पिस्टल तमंचा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया था। जिसमें एक आरोपी उस्मान को मौके से गिरफ्तार किया था। वहां से पुलिस ने कई तमंचे और औजार बनाने के उपकरण बरामद किये थे। पकड़े गये उस्मान ने पुलिस को बताया था कि उसे हथियारों को एक बड़ा आर्डर आया है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो भेजकर तमंचे पिस्टल बेच दिया करता था। उसके मोबाइल से टीम को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी।

  • केस-2

लिसाड़ी गेट पुलिस ने गोलाकुंआ आजाद रोड इस्लामाबाद पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात सर्विलांस टीम ने एक मकान में दबिश देकर तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़Þ किया था। वहां से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। भारी मात्रा में मौके से हथियार व औजार और उपकरण मिले थे।

  • केस-3

तीन नवम्बर की रात को सर्विलांस टीम ने समर गार्डन में शाहवेज के मकान पर छापा मारते हुए पिस्टल और तमंचे बरामद कर फैक्ट्री का खुलासा किया था। जिसमें तीन युवकों को पकड़ा था।

  • केस-4

लिसाड़ी गेट और सर्विलांस टीम ने दिलशाद के मकान में साठ फुटा बिलाल रनर स्पोर्ट्स न्यू इस्लामनगर में पिस्टल और तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, 10 तमंचे, ड्रिल मशीन और भारी मात्रा में औजार बरामद किये गए हैं। इस दौरान पुलिस टीम को और कई चीज चौंकाने वाली मिली थी। जिनका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। आखिर किसकी सह पर फैक्ट्री चली रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img