Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Ashutosh Rana: रावण के किरदार में नजर आए आशुतोष राणा, बोले ‘एक अभिनेता के तौर पर मैं यह किरदार…’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॅटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा अपने दमदार और खलनायक भूमिकाओं के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। फिल्मों में उन्होंने कई यादगार निगेटिव किरदार निभाए हैं, जिनमें उनकी गहराई और संवाद अदायगी ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। अब एक बार फिर राणा सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार फिल्मों के जरिए नहीं, बल्कि रंगमंच पर अपने प्रभावशाली अभिनय से। आशुतोष राणा इन दिनों नाटक ‘हमारे राम’ में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, राणा ने बताया कि यह नाटक मनोरंजन से कहीं ज्यादा है। उन्होंने नाटक ‘हमारे राम’ में रावण की भूमिका और उसके महत्व के बारे में बात की है।

नारायण से नर के रूप में अवतरित हुए थे भगवान राम

आशुतोष राणा ने बात करते हुए कहा ‘अगर हम अपनी जिंदगी में भगवान राम की इस कहानी को अपनाते हैं, तो जिंदगी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये अद्भुत महाकाव्य उस दिव्य चरित्र पर आधारित है। राम किसी को मारने के लिए नहीं, तारने के लिए नारायण से नर के रूप में अवतरित हुए थे।’

15 राज्यों में कर चुके यह नाटक

उन्होंने आगे कहा ‘हम सभी के लिए यह खुशी का विषय है कि मात्र 14 महीनों की अवधि में, हमने जयपुर में इसका 261वां शो किया है। हम इस नाटक का प्रदर्शन भारत के लगभग 15 राज्यों में कर चुके हैं। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में हमें इस महाकाव्य के साथ दुबई जाना है। तो, यह भगवान का बहुत बड़ा आशीर्वाद है कि इस नाटक को लोग स्वीकार कर रहे हैं, और वे इसे दो बार, तीन बार और यहां तक कि चौथी बार भी देखने आते हैं। अगर किसी कथा में कोई रस है, किसी प्रस्तुति में आनंद है तो लोग बार-बार उसे देखने आते हैं। एक अभिनेता के तौर पर, मैं रावण का किरदार निभाना चाहता था…’

‘हमारे राम’ में शामिल हैं ये कलाकार

बता दें कि, ‘हमारे राम’ में आशुतोष राणा, राहुल भुचर, दानिश अख्तर, तरुण खन्ना, हरलीन कौर और करण शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं।

वर्कफ्रंट

आशुतोष राणा ‘पठान’, ‘वॉर’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘धड़क’, ‘सिम्बा’ और ‘राज’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह अगली बार निर्देशक अयान मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वह ‘हीर एक्सप्रेस’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 8 अगस्त को रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img