- मां-बेटी समेत तीन पकड़े, पुलिस ने मौके से गोकशी प्रयोग में होने वाले उपकरण को किया सील
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/मवाना: क्षेत्र के एक गांव में गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस के पहुंचने पर एक मकान में गोकशी कर रहे गो तस्करों ने पुलिस को देखकर हमला बोल दिया और जान से मारने की नियत से तमंचे से गोलियां चलाकर अपने बचाव मे पथराव कर दिया और फरार हो गये।
पुलिस ने गो तस्करों का पीछा कर मां बेटी समेत तीन गो तस्करों को दबोच लिया जबकि अन्य गो तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने मौके से गोकशी में प्रयोग आने वाले चाकू छोरी समेत तीन कुंतल गोमांश को कब्जे में लेकर थाने में आ गये।

पुलिस ने आलाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि पकड़े गये तीन गो तस्करों को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस की टीम फरारी काट रहे गो तस्करों की तलाश में छापामारी कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव सठला मे सोमवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर ने गांव स्थित एक मकान में चोरी छिपे गोकशी की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा मय फोर्स के साथ गांव सठला पहुंचे और गोकशी करने स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस बल देखकर गो तस्करों में अफरातफरी मच गई और पुलिस को घेरते हुए अवैध हथियारों से जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के साथ पथराव कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में बल प्रयोग करते हुए गो तस्करों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मां-बेटी और एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने मौके से गो मांस और चाकू छूरी और अन्य उपकरण अपने कब्जे में ले लिया और सील की।

आलाधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने सठला निवासी उवैश, महराज, आफरीन, वरीश कुरैशी, फिरोज कुरैशी, अमजद कुरैशी, फुरकान कुरैशी, इकराम कुरैशी, जैद कुरैशी, आफाक कुरैशी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करना, बवाल एवं गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मौके से मां बेटी समेत तीन गो तस्करों को दबोच कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि फरार गो तस्करों की तलाश में एक टीम का गठन किया गया है जल्द फरार तस्करों को दबोचकर जेल भेजा जाएगा।
गोकशी करने के आरोपी की जमानत खारिज
अपर जिला जज कोर्ट नंबर-15 ने गोकशी करने वाले आरोपी हिना पत्नी दानिश व सन्नो पत्नी रहिसू की जमानत अर्जी को गंभीर अपराध मानते हुए खारिज कर दिया है। सरकारी वकील सचिन मोहन ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट के उपनिरीक्षक सुनील कुमार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि खुशहाल नगर टंकी के पास उमर के मकान में रहीसू आदि गोकशी कर रहे है।
मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि मकान में रहीसू, हिना और सन्नो के साथ मिलकत दाव से बैल को काट रहे हैं। जिसमे पुलिस ने मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों की ओर से न्यायालय में कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा हैं। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत अर्जी को गंभीर अपराध मानते हुए खारिज कर दिया है।

