Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

दिवाली पर जहर परोसने की कोशिश नाकाम

  • पटाखों की सूचना पर दबिश को पहुंची पुलिस को मिला एक्सपायरी पेय पदार्थ का जखीरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जमाखोर मिजाज के लोग दीपावली पर पैकेट वाली खाद्य सामग्री के सामान के नाम पर बाजार में जहर परोसने की मंसूबे बनाए बैठे थे। अच्छी बात यह रही कि इससे पहले कि ऐसा करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब होते पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दरअसल, पुलिस गई तो थी पटाखों के जखीरे की सूचना पर, लेकिन वहां पटाखों से भी बड़ा गुडवर्क हाथ लग गया। बगैर देरी किए पुलिस ने खाद्यान्न विभाग के अफसरों को मौके पर तलब कर लिया और जमाखोर जिस जहर को बाजार में उतारने की तैयारी में थे उसको जब्त कर लिया।

पता चला था कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के गंज बाजार में पटाखों का जखीरा मौजूद है। इस सूचना पर एसपी सिटी की स्पेशल टीम बताए गए स्थान पर स्थित गोदाम पर दबिश मारने जा पहुंची, लेकिन वहां जो कुछ मिला उसको देखकर पुलिस वालों की आंखें खुली की खुली रह गयीं। यहां एक्सपायरी डेट के पैकिंग सामग्री भरी हुई थी। गोदाम के भीतर इसके मालिक शरद गोयल व दिव्यांश गोयल तथा दो अन्य लोग व एक नौकर मौजूद था। यहां जितनी भी पैकिंग की खाद्य सामग्री मौजूद थी वह दो से तीन साल पुरानी यानि थी उसको यूज करने की डेट निकल चुकी थी।

सारा सामान एक्सपायरी डेट का था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जो लोग वहां मौजूद थे वो मशीन के द्वारा पैकिंग पर पड़ी डेट को बदल रहे थे। उस पर यूज की नई डेट डाली जा रही थी ताकि दीपावली के मौके पर एक्सपायरी डेट वाले इस सामान को बाजार में उतार जा सके। एक्सायरी डेट के सामान का जमीरा मिलने की सूचना खाद्यान्न के अभिहित अधिकारी को दी गयी। वहां से खाद्य अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में एक टीम आ पहुंची। रवि शर्मा ने बताया कि जो सामान बरामद किया गया है

उसमें पुराने पूरी तरह खराब हो चुके ब्रांडेड कंपनी बिस्कुट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, सूप के पैकेट भी मिले हैं। इस गोदाम में कुछ सौंदर्य प्रसाधन सामग्री मिलने की भी जानकारी दी गयी है। वह भी एक्सपायरी डेट की है। खाद्य विभाग की टीम इस सारे सामान को नष्ट कर रही है। पुलिस ने शरद व दिव्यांश को हिरासत में ले लिया है। लोग पैरवी करने पहुंचे, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया गया।

गंज बाजार में दो दिन से निगरानी कर रहे थे पुलिस वाले

शरद व दिव्यांश को दो दिन से पुलिस वॉच कर रही थी। बताया गया कि सादा वर्दी में पुलिस वाले गंज बाजार में डेरा डाले हुए थे। बुधवार की सुबह पटाखों के लदी गाड़ी रामा फ्लोर मिल के पीछे स्थित गोदाम पर उतरी, तभी पुलिस वालों ने घेर लिया और पटाखों के साथ पटाखों के साथ एक्सपायरी डेट की खाद्यान्न सामग्री भी पकड़ ली।

दो साल पहले भी लगा था छापा

सदर गंज बाजार निवासी दिव्यांश व शरद के यहां दो साल पहले भी पुलिस ने छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा था। तब इन्होंने घर के भीतर पटाखों का जखीरा जमा किया था। गंज बाजार में दुकान के ऊपर ही घर है। दीपावली से दो दिन पहले इनके यहां पुलिस ने छापा मारा था।

मेडिकल स्टोर की आड़ में बेचे जा रहे थे पटाखे

सरूरपुर: थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि देर शाम एक सूचना मिली कि कस्बा करनावल में एक मेडिकल स्टोर की आड़ में दुकानदार पटाखे बेच रहा है। सूचना के बाद नायब तहसीलदार जतिन कुमार हलका इंचार्ज मनीष राणा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा करनावल में मार्केट पहुंचे। जहां नीशु पुत्र संजय शर्मा के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर के अंदर बराबर में स्थित दुकान में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री भारी मात्रा में रखी हुई थी। मौके स लगभग डेढ़ कुंतल विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि बरामद किए गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक नीशु को गिरफ्तार किया गया है और अधिकारियों के आदेश पर विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन का मामला दर्ज कराया जा रहा है। नायब तहसीलदार जतिन कुमार ने बताया कि सूचना पर छापा मारा गया था और मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक जो प्रतिबंधित है सामग्री जब्त की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img