Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

नकली तेल के सौदागर गिरफ्त में

  • सरकारी टैंकरों से तेल चोरी कर बनाते थे नकली डीजल-पेट्रोल
  • पुलिस ने मारा छापा, पांच गिरफ्तार, मिलावटी डीजल और पेट्रोल भी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर के गेझा में मनीष गुप्ता के तेल गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने 50 हजार लीटर मिलावटी तेल का बरामद किया है। इसमें 35 हजार लीटर डीजल और 15 हजार लीटर पेट्रोल है। कार्रवाई के दौरान मिलावटी तेल का धंधा करने वाले गिरोह के पांच बदमाश भी दबोचे गए हैं। ये लोग सरकारी टैंकरों से तेल चोरी कर उसमें मिलावट कर पूरे एनसीआर में के पंपों पर सप्लाई करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि परतापुर क्षेत्र में मिलावटी तेल का जखीरा मौजूद है। इस सूचना पर एसपी सिटी ने तुरंत टीम रवाना की। यहां मनीष गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। मौके से 50 लीटर तेल भी बरामद कर लिया।

लोकेशन गायब करने को निकाल देते थे जीपीएस

इंडियन आॅयल कारपोरेशन के गोदाम से पेट्रोल पंपों पर आॅयल की सप्लाई करने वाले तमाम टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए ताकि इनकी लोकेशन वॉच की जाती रहे। पूछताछ में पकड़ गए बदमाशों ने बताया कि आईओसी के गोदाम से निकलने के बाद वह भीड़ वाले इलाकों में पहुंच जाते थे और वहां गाड़ी में लगा जीपीएस सिस्टम निकाल देते थे, जिसकी वजह से उनकी लोकेशन गायब हो जाती थी।

उसके बाद वो गेझा में मनीष के गोदाम पर पहुंचते थे। वहां टैंकर से आधा आॅयल निकाल कर उसमें हाइड्रो कार्बन कंपाउंड मिलाते थे। यह पेट्रोल व डीजल की डेंस्टिसी वाला होता है। इसको पकड़ना आसान नहीं होता, लेकिन यह गाड़ी के इंजनों के लिए मौत के समान होता है। गाड़ी के इंजन को खुष्क कर देता है और इंजन सीज हो जाता है। यह काम करने के बाद टैंकर में दोबारा जीपीएस सिस्टम चालू कर दिया जाता है।

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि एक सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हरियाणा मार्का शराब का जखीरा मेरठ पहुंचा, आबकारी विभाग बेखबर

मेरठ: दीपावली पर्व पर हरियाणा मार्का की शराब का जखीरा मेरठ के शराब तस्करों के ठिकानों पर पहुंच गया। आबकारी विभाग जानते हुए मौन धारण किए हुए है। डीएम आफिस पर मलियाना से आए लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि कंकरखेड़ा, मलियाना व शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में हरियाणा मार्का शराब मेरठ पहुंच गई है। आबकारी विभाग जानते हुए भी मौन धारण किए हुए हैं। बताया गया कि दीपावली पर्व के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। आबकारी विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

आबकारी इंस्पेक्टर टीम बनाकर रोज ठेके व अन्य शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन शराब की तस्करी कम नहीं हो पा रही है। मलियाना, रजबन, कंकरखेड़ा, शास्त्री नगर, मेडिकल क्षेत्रों में हरियाणा मार्का शराब खुलेआम बिक रही है। आबकारी विभाग जानते हुए भी मौन धारण किए हुए हैं। बुधवार को मलियाना से आए काफी संख्या में लोगों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई कि लोग घरों में खुलेआम शराब बेच रहे है। हरियाणा व पंजाब से शराब का स्टाक आ गया है। पूरे जिले में शराब की तस्करी हो रही है। आबकारी विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। डीएम दीपक मीणा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शराब तस्करों के घर पर छापेमारी कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img