Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

  • कई कॉलोनियों पर इंजीनियरों ने किया खानापूर्ति का ध्वस्तीकरण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर कई बड़ी कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनियों के साइट आॅफिस, बाउंड्री वाल आदि को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। कई ऐसी कॉलोनियां रही, जिन पर खानापूर्ति की कार्रवाई की गई।

जोन बी-2 के तहत संजय चौहान पुत्र गंगाशरण गज्जू व सुभाष उपाध्याय आदि द्वारा खसरा संख्या-361 आदि ग्राम दुल्हैड़ा चौहान पर लगभग 10 बीघा में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसके विरुद्ध प्राधिकरण इंजीनियरों की टीम ने अवैध कॉलोनी, सड़क, साइट आॅफिस एवं प्लाटिंग के लिए की गई बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया। जोन डी -4 के अन्तर्गत ओमप्रकाश पुत्र भोलेराम, किशन पाल पुत्र बलवीर आदि द्वारा खसरा संख्या-220, 168 व 371 ग्राम दायमपुर आर्क सिटी के पीछे शिवधाम कॉलोनी दिल्ली रुड़की रोड, मेरठ पर लगभग 24000 वर्ग मीटर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी,

जिसके विरूद्ध प्राधिकरण इंजीनियरों ने अवैध कॉलोनी, सड़क, खडंजा एवं प्लाटिंग के लिए बनाई गयी बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया। जोन बी-4 में राजीव अग्रवाल आरएस डवलपर्स व पसंदी बायोटेक प्रालि द्वारा खसरा संख्या-126, 335, 336, 342, 343, 344, 345, 347 व 348 एनएच-58 संस्कृति मंडप के समीप बाइपास रोहटा रोड पर लगभग 32000 वर्ग गज में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसके विरुद्ध प्राधिकरण इंजीनियरों ने ध्वस्तीकरण करते हुए सड़क, साइट आॅफिस एवं प्लाटिंग के लिए तैयार की गई बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया।

25 18

ध्वस्तीकरण के दौरान जोनल अधिकारी वीके सोनकर, अवर अभियन्ता वेदप्रकाश अवस्थी, राकेश कुमार पंवार एवं पल्लवपुरम व कंकरखेडा थाने की पुलिस भी मौजूद रही। विनोद कुमार व सुनील गुप्ता द्वारा रागबाग बागपत रोड त्रिवेणी स्टील के सामने चिड़िया मूड पर लगभग 2700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर सड़क निर्माण एवं रास्ता डालकर मिट्टी व जीएसबी डालकर सड़क का निर्माण कार्य करने पर प्राधिकरण टीम ने कॉलोनी के अन्दर सड़क एवं प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया। थाना खरखौदा क्षेत्रान्तर्गत हाजी हामिद अन्सारी पुत्र इस्लामुददीन द्वारा खसरा संख्या-775, 778 ग्राम अलीपुर जिजमाना हापुड रोड मेरठ पर बिना तलपट मानचित्र पास कराये लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में बाउन्ड्रीवाल व सडकों आदि का निर्माण कर दिया था,

जिसे इंजीनियरों की टीम ने बनाये गये भूखंडों की बाउंड्रीवाल, समस्त सड़कों को ध्वस्त कर दिया है। थाना मेडिकल क्षेत्र में राजू नारंग पुत्र श्याम सुन्दर द्वारा प्लाट संख्या-3, हनी गोल्फ ग्रनी गढ रोड मेरठ व हनी गोल्फ ग्रीन में क्लब के लिए आरक्षित भूमि के खुले स्थान पर किये गये भूखंडों पर बने हुये भवन के कॉलम व दीवारें तोड़ दी गई। ब्रहमपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह द्वारा हनी गोल्फ ग्रीन गढ़ रोड मेरठ पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 150 वर्ग गज के क्षेत्रफल में अवैध रूप से बनाये जा रहे नव निर्माण भवनों के कॉलम व बाउन्ड्रीवाल को तोड़ दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img