जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक आवास पर बीती रात तैनात पुलिस के जवान के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात 2 से 3 बजे की है। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है है, मृतक सिपाही अभिषेक यादव लखनऊ का निवासी था। घटना की रात में एसएलआर एसपी आवास पर संतरी ड्यूटी पर तैनात था, फील्ड यूनिट टीम द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई है। गोली एसएलआर से चली है। मौके से बुलेट छत पर फंसा मिला, खोका भी बरामद हुआ है। एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

