Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

बेगम बाग को अब कहिये रामबाग, सावरकर की लगेगी मूर्ति

  • हापुड़ अड्डा चौक का नाम रहेगा महर्षि वाल्मीकि चौक
  • महाराणा प्रताप और धन सिंह कोतवाल की लगेंगी मूर्तियां
  • कार सेवक की स्मृति के रूप में निगम बनवायेगा शहर में नया पार्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के विकास के मुद्दे को छोड़कर नगर निगम के पार्षद शहर की सड़कों और चौराहों के नाम बदलने की धुन में लगे रहे। एक आद पार्षद को छोड़ किसी ने इस बात की फिक्र नहीं की कि हमारी जनता के प्रति कुछ जवाबदेही है। सब बहती गंगा में हाथ धोकर विकास का श्रेय लेने में लगे रहे। कार्यकारिणी ने अब बेगम बाग का नाम बदलकर राम बाग करने के साथ शहर में वीर सावरकर की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पास कर दिया है।

हापुड़ अड्डा चौक का नाम अब महर्षि वाल्मीकि चौक के नाम पर किया गया है। इसके अलावा शहर में महाराणा प्रताप, कोतवाल धन सिंह गुर्जर, वेद प्रकाश शर्मा की मूर्ति लगाने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही शहर में नगर निगम की ओर से कार सेवक की स्मृति के रूप में एक नया पार्क बनाने और उसको विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है।

अपना शहर नाम का ही स्मार्ट सिटी है। जबकि हालात एक गांव से भी बदतर हैं। दिखने को वर्तमान में विकास कार्यों की गंगा बहती नजर आ रही है, लेकिन जितनी जिंदगी इस समय जनता की जहन्नुम बन रही है। संभवत: कभी ऐसा अवसर नहीं आया होगा। गुरुवार को नगर निमम कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शहर के विकास करने तथा अव्यवस्था का जिक्र करने के स्थान पर भाजपा पार्षद इस उधेड़बुन में थे कि ज्यादा से ज्यादा नाम परिवर्तित करके उनका श्रेय लिया जाये।

भाजपा पार्षद राजीव काले ने प्रस्ताव रखा कि भामाशाह पार्क में भामाशाह की मूर्ति की स्थापना की जाये। उन्होंने बेगम बाग का नाम बदलकर राम बाग रखने का प्रस्ताव दिया तो इसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। फिर उन्होंने जिक्र किया कि 2015 की बोर्ड बैठक में हापुड़ अड्डे चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि चौक पर रखने का आवेदन हुआ था। इसलिए अब हम हापुड़ अड्डे चौक का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि चौक रख रहे हैं।

15

इस प्रस्ताव को भी ध्वनि मत से पास कर दिया गया। भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने प्रस्ताव दिया कि शहर में वीर सावरकर की मूर्ति लगवाई जाये। साथ ही कोतवाल धन सिंह गुर्जर, महाराणा प्रताप तथा उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा की भी मूर्तियां इस शहर में निगम द्वारा लगवाई जायें। भाजपा के तमाम पार्षदों ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को पास कर दिया।

सपा की बुर्कानशीं पार्षद ने ही उठाये शहर के विकास के दर्जनों मुद्दे

एक ओर भाजपा के पार्षद एक होकर शहर के विकास की जगह विनाश की बात कर रहे थे। वहीं सपा के पूर्व पार्षद शाहिद अब्बासी की बेगम नाजरीन शाहिद अब्बासी बुर्के में सदन में पहुंची तथा शहर के विकास की बातें रखीं। सबसे पहले उन्होंने निगम के लोकहित ऐप शुरू करने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे विकास की नजीर बताया। फिर उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शहर में एक 300 सीटों का आॅडिटोरियम बनाया जाये। नाजरीन ने टाउन हॉल-तिलक हॉल पार्क के सुंदरीकरण तथा यहां की ऐतिहासिकता को देखते हुए बंद पड़े फव्वारे शुरू कराने का प्रस्ताव रखा।

साथ ही उन्हांने शहर में व्यायाम शाला बनवाने तथा निगम के अतिथि गृह बनवाने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने निगम के चारों जोनो में एक-एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के साथ पार्षदों को एक-एक करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने, कार्यकारिणी सदस्यों को दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने तथा महापौर व नगर आयुक्त को पांच-पांच करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव देने के लोकहित के मुद्दे रखे। महापौर ने नाजरीन के प्रस्तावों पर सहमति जताई।

एआईएमआईएम ने शहर में मीट मार्किट बनवाने का प्रस्ताव दिया

एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने शहर में अलग से मीट मार्किट बनवाने का प्रस्ताव दिया। फजल करीम ने कहा कि गली-मोहल्लों में मीट की दुकानें चल रही हैं। इनसे काफी गंदगी होती है। यदि इन तमाम दुकानों को व्यवस्थित तरीके से एक मीट मार्किट बनाकर वहां रखा जाये तो निगम को भी अतिरिक्त आमदनी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भवानी नगर में खाली पड़ी खसरा संख्या-4119, जो 400 गज है, में एक कन्या प्राइमरी स्कूल की स्थापना की जाये।

उन्होंने मलिन व अल्पसंख्यक बस्ती में सामुदायिक केन्द्र बनाने का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने लघु उद्योगों पर कामर्शियल टैक्स लगाने का विरोध किया। इसपर नगर आयुक्त ने फजल करीम से कहा कि वह इस मुद्दे पर उनसे अलग से मिलें। वह इस समस्या का निदान करायेंगे। उन्होंने 90 वार्डों में विकास के लिए बराबरी से रकम आवंटन की भी मांग रखी। फजल करीम ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग रखी तथा सभी वार्डों में सफाई इंस्पेक्टरों के बैठने व सामान रखने के लिए कक्ष बनवाने की भी मांग रखी।

शहर के चौराहों के बदलते रहे नाम, सपा पार्षद रहे खामोश

भाजपा पार्षद आज पूरी प्लानिंग के साथ यह तय करके आये थे कि शहर में अपनी पहचान बनाने के लिए चौराहों और मोहल्लों का नाम परिवर्तित करेंगे। अपनी इसी प्लानिंग के तहत वह काम करते रहे। इसकी शुरुआत करते हुए राजीव काले ने पहले अपनी मनमर्जी से जब बेगमबाग और हापुड़ अड्डे चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव दे दिया और उसका सपा और एआईएमआईएम के किसी भी पार्षद ने विरोध नहीं किया

और न ही सवाल-जवाब पूछे, तो भाजपा पार्षदों का उत्साह दोगुना बढ़ गया। इसके बाद तो पार्षद दीपक वर्मा ने वीर सावरकर व अन्य की मूर्तियां लगवाने का प्रस्ताव किया। तब भी सपा खेमे में मरघट सी खामोशी छाई रही। सपा और दूसरे दलों के पार्षद ऐसे बैठे थे। जैसे उन्हें इस बात से कोई सरोकार ही नहीं कि शहर की ऐतिहासिकता से खिलवाड़ हो रहा है और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही बनती है। वह तो शायद यह सोचकर आये थे कि खाला का घर है। जो हो रहा है, होता रहे। उनकी बला से।

13

वेतन के मुद्दे पर नगर आयुक्त को घेरा सफाई कर्मियों ने

वेतन बढ़वाने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पूर्व ही नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़वाने की मांग रखी। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनीस अहमद तथा सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनेश मनोठिया के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त का घेराव किया। इन नेताओं ने वेतन बढ़वाने तथा वेतन के नाम पर की जा रही कटौती का जिक्र किया। इसपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वह शासन स्तर पर बात करके इस समस्या का निदान करायेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img