Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत

  • एक भाई गंभीर रूप से घायल, बीमार मां के पास हापुड़ अस्पताल जा रहे थे तीनों भाई

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर धीरखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीमार मां के पास जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हापुड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

18

धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव पांची निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र सुनील भाई अशोक कुमार (18) व कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ अस्पताल में भर्ती बीमार मां पुष्पा के पास जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग स्थित गांव धीरखेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

19

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाये। जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार व अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दी।

चार अप्रैल को होनी थी बहन की शादी

ग्रामीणों के अनुसार कृष्ण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था तथा पिता की भी कई वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव खासपुर में नलकूप में कार्य करते वक्त मौत हो चुकी है। घर में कृष्ण के कंधों पर बहन गीता की शादी की जिम्मेदारी थी। गीता की आगामी चार अप्रैल को शादी तय है। जिसकी लेकर तैयारी चल रही थी। गीता दो भाइयों की मौत तथा एक भाई के घायल होने की खबर सुनते ही बेहोश हो गई।

21

करंट से सबमर्सिबल मिस्त्री की मौत, हेल्पर झुलसा

किठौर: ललियाना में घरेलू सबमर्सिबल की मरम्मत कर रहे मिस्त्री और हेल्पर हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई और हेल्पर झुलस गया। झुलसे हेल्पर को परिजन अस्पताल ले गए। जबकि मृतक को पंचनामे के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया। गुरुवार को ललियाना निवासी जुबैर पुत्र हबीब गांव में ही जफरयाब उर्फ कलवा पुत्र बाबू का घरेलू सबमर्सिबल मरम्मत कर रहा था। जफरयाब उसकी हेल्प में लगा था। इस बीच सबमर्सिबल से निकला लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से स्पर्श हो गया।

20

जिससे जुबैर और जफरयाब करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जफरयाब झुलसकर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उधर, जुबैर के शव को देरशाम पंचनामे के बाद सुपुर्दे खाक कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जुबैर सबमर्सिबल मरम्मत कर परिवार का पालन करता था। उसके पांच बच्चे हैं। जुबैर की मौत के बाद उसका परिवार असहाय हो गया है।

सड़क हादसे में युवक घायल, जबड़ा टूटा

कंकरखेड़ा: सरधना रोड पर एक गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सास-ससुर को लेकर जा रहे युवक का जबड़ा टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। जंगेठी गांव निवासी राखी ने बताया कि उसकी शादी मोदीनगर निवासी अंकुर से हुई थी। बुधवार देर शाम अंकुर बाइक से सास कमलेश और ससुर को मोदीनगर से लेकर जंगेठी जा रहा था। सरधना रोड पर जंगेठी मोड़ के पास एकाएक सामने से तेज रफ्तार में अंकुर की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

दोनों बाइक सवार पांचों लोग दूर गिरे। जिसमें एक बाइक सवार और कमलेश को मामूली चोट लगी। जबकि अंकुर का जबड़ा टूटा गया और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। सूचना पर अंकुर की ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए और घायल को हास्पिटल में भर्ती कराया। घायल अंकुर का साला सनी ने बटजेबरा निवासी सनी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांचकर कार्रवाई होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img