जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भगवंत ग्रुप आफ इंस्टीटूयूशंस के चेयरमैन डा. अनिल सिंह को शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जागरण अचीवर अर्वाड 2022 के अन्तर्गत वर्ष के शिक्षाविद से सम्मानित किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के डायरेक्टर डा. लोकेश बंसल ने बताया कि वे इससे पूर्व भी कई उच्चस्तरीय समितियों में चयनित व समय -समय पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और यह सर के अथक प्रयासों का परिणाम है। चेयरमैन सर हमेशा से बहुत आगे बढने का भरपूर प्रयास करते हैं।

