जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: पचपेड़वा नगर पंचायत ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर अनीता शुक्ला ने बताया ,नगर से गीला और सूखा कचरा प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत पचपेड़वा ने स्वच्छ इनवोटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज को लेकर किसी भी व्यक्ति, एनजीओ, संस्था या अन्य से स्वच्छता टेक्नोलॉजी चैलेंज प्रतियोगता में विचार/सुझाव 22 दिसंबर तक मांगे जा रहे है।
प्रतियोगता में शामिल होने वाले लोगो को तीन बिंदुओं पर जवाब देना है, पहला स्वच्छ पड़ोस, यानि उनका पड़ोस कितना साफ और स्वच्छ है? दूसरा स्वास्थ्य आपके नगर में स्वास्थ्य सेवाए कैसी है? तीसरा आजीविका, यानि आपके नगर में आजीविका के साधनों की स्थिति क्या है? इन सभी पर 50 शब्दो में अपने विचार /सुझाव भेजना है,प्रतियोगता में भाग लेने(विचार/सुझाव भेजने वाले को) वाले को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

