Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है भाजपा: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना है। भाजपा सरकार किसान की आय दुगनी नहीं कर सकती, नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती लेकिन भाजपा के मंत्री और उनके नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में बेलगाम होते जा रहे हैं।

लखीमपुर की घटना सबको याद है। अब मेरठ में भाजपा नेता द्वारा थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी गई। इसी तरह मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

सत्ता संरक्षित दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कन्नौज में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई राजस्व टीम पर पथराव किया गया। इसमें कई राजस्व कर्मी घायल हो गए हैं। इससे पहले कन्नौज में प्रशासन और भाजपा नेताओं के कारण शाक्य समाज के एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

भाजपा सरकार में लगातार प्रशासन खुद साजिश करके हत्याएं और हमले करवाता है। भाजपा नेताओं के गुंडे गुंडागर्दी करते हैं और उस गुंडागर्दी को प्रशासन अपनी मूक सहमति देता है। अभी पिछले दिनों ही जब एक यज्ञ में भाग लेने पर ऐसे ही अभद्र आचरण का प्रदर्शन भाजपाइयों ने किया था।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पुलिस तंत्र को सक्रिय करने के लिए समाजवादी सरकार में जो कदम उठाए गए उन्हें भाजपा सरकार में बर्बाद कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के जौनपुर से विधायक श्री लकी यादव के करीबी को गोली मारी गई। झांसी में 30 वर्षीय व्यापारी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई।

हालत यह है कि पुलिस को चोर भी खुली चुनौती देने लगे है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यापारी की दुकान में 9वीं बार चोरी हुई। अभी 26 जनवरी को चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक रात में पांच घरों में चोरी हो गई।

ये घटनाएं बताती है कि प्रदेश में भाजपा राज में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है। भाजपा नेता ही जब अपराधों में संलिप्त हों तो फिर पुलिस तंत्र क्या करें? प्रशासन का राजनैतिक दुरूपयोग कर भाजपा इतिहास में एक काला अध्याय लिख रही है। जनता इससे अब छुटकारा चाहती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img