जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 100वां संस्करण महिला मोर्चा ज़िला हरिद्वार द्वारा रानीपुर विधानसभा के बूथ 87, 97 पर सुना गया। जिसमे बड़ी संख्या में बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आज 100वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के पहले संस्करण को याद करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को ” “विजयदशमी” के दिन मन की बात की यात्रा शुरू की।
पीएम मोदी ने खिलौनों की इंडस्ट्री को फिर से स्थापित करने का मिशन मन की बात से ही शुरू हुआ। इस बात का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा है कि मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेशों में घूमने जाने से पहले अपने देश के कम से कम 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरुर जाना चाहिए। आज देश में टूरिज्म बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है।


