- भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने लखनऊ में की मुलाकात
मुख्य संवाददाता |
बागपत: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मुलाकात की और शिक्षा के मुद्दों को लेकर बातचीत की। बागपत के भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर बधाई दी और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं को पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शशांक ने भरोसा दिया कि पार्टी को मजबूत किया जाएगा। संगठन ने जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने में कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा आगामी चुनाव व शिक्षा के मुद्दों को लेकर भी बातचीत की। शशांक ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा फिर सत्ता में आएगी। प्रदेश में विकास की गति नहीं रूकेगी।

