Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

बीएसएनएल देगा फ्री 4जी सिम, 31 मार्च तक मौका

  • बीएसएनएल ने यह आफर केवल कुछ सर्किल में किया शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए नए-नए आफर लेकर आती रहती है। अब बीएसएनएल कंपनी एक खास आफर लेकर आई है। यह आफर है फ्री 4जी सिम का आफर। फिलहाल बीएसएनएल की तरफ से यह आफर केवल कुछ सर्किल में शुरू किया गया है। मगर उम्मीद है कि अन्य टेलीकॉम सर्किल में भी इस आफर को शुरू किया जाएगा। वे लाग जो बीएसएनएल में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी केवल प्रीपेड प्लान के रिचार्ज के लिए पैसे देने होंगे। उन्हें किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

बीएसएनएल का खास आफर

बात करें बीएसएनएल के प्लान्स की तो ये 106 रुपये से शुरू होते हैं। मगर इस समय बीएसएनएल के एक अन्य खास आफर की बात करना जरूरी है। इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है। इस प्लान के तहत 60 दिनों की अतिरिक्त वेलिडिटी दी जा रही है। ये आफर 365 दिनों का है। मगर आफर के तहत आपके फोन पर यह प्लान 425 दिनों तक वैलिड रहेगा।

249 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल का 249 रुपये वाला एक एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। इस प्लान की वेलिडिटी 60 दिनों की है। मगर ध्यान रहे कि यह केवल फर्स्ट रिचार्ज कूपन (एफआरसी) है और यह केवल नए ग्राहकों के लिए लागू होगा। इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 2 जीबी डेली डेटा खत्म होने के बाद आपको 40 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।

300 दिन वाला प्लान

बीएसएनएल के सबसे लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में से एक है 397 रुपए वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान। इस प्लान की वैलिडिटी 300 दिनों की है। यानी आप 39 रुपये में 300 दिन मोबाइल एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी दैनिक डाटा मिलता है। डेली लिमिट के बाद आपको 80 केबीपीएस स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में फ्री बेनेफिटस 60 दिनों के लिए मिलेंगे।

बीएसएनएल का नया प्लान

बीएसएनएल ने नए प्रीमियम ओटीटी बेनेफिटस के साथ 999 रुपए वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान भी लॉन्च किया है। ये एक फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) प्लान है, जिसे सुपर स्टार प्रीमियम प्लस भी नाम दिया गया है। ये प्लान सभी दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध है। सुपर स्टार प्रीमियम प्लस योजना में आपको आठ अलग-अलग ओटीटी एप का प्रीमियम कंटेंट मिलेगा।

ये हैं वे आठ प्लेटफॉर्म

आपको बीएसएनएल के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में लायंस गेट एलएलपी, शेमारू मी और शेमारू गुजराती, हंगामा म्यूजिक और हंगामा प्ले एलवीओडी, सोनी लिव प्रीमियम, जी5 प्रीमियम, वूट सलेक्ट और यपटीवी लाइव और यपटीबी का एक्सेस मिलेगा। बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान सुपर स्टार प्रीमियम-2 और फाइबर प्रीमियम को बंद भी किया है। जिन ग्राहकों के पास ये प्लान है, वे इसका बेनेफिट लेते रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img