Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

यूपी में उपद्रवियों पर हो रहे बुलडोजर की कार्रवाई से समर्थकों को दर्द, खुली पोल

योगी सरकार पर भड़के ओवैसी, बोले, ‘यूपी का सीएम, चीफ जस्टिस बन चुका है’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय गुस्से में है तो दूसरी ओर जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस बीच रविवार को प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

गुजरात के कच्छ में रैली के दौरान ओवैसी ने कहा, पीएम मोदी से अपील है कि अदालतों में ताला लगा दिया जाए। जब सीएम तय करेंगे कि मुजरिम कौन है तो कोर्ट की क्या जरूरत? उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, आपने भारत के रूल ऑफ लॉ पर बुलडोजर चला दिया है।

चीफ जस्टिस बन चुका है यूपी का सीएम

ओवैसी ने कहा, अजय टेनी को कुछ नहीं किया गया। अजय का घर है तो नहीं तोड़ा जाएगा, अगर फातिमा का घर है तो तोड़ा जाएगा। बताओ देश के पीएम, यह नफरत नहीं तो क्या है? उन्होंने आगे कहा, यूपी का सीएम, यूपी का चीफ जस्टिस बन चुका है। वो फैसला करेगा कि किसका घर तोड़ना है। आप एक समुदाय के घरों पर बुलडोजर चलाकर, देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं। अदालत को ताला लगा दो। जजों को कह दो कि अदालत न आएं।

जमींदोज हुआ आरोपी जावेद का घर

जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने के आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का घर पीडीए ने रविवार को जमींदोज कर दिया। पीडीए की कार्रवाई में जावेद का आलीशान घर देखते ही देखते खंडहर में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। सुबह से ही फोर्स जुटनी शुरू हो गई थी। भारी फोर्स के कारण मुहल्ले के लोग विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। अधिकारियों की माने तो घर गिराने के लिए तीन दर्जन से अधिक लोगों के मकान को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। जावेद के घर से कई कारतूस और असलहे भी बरामद हुऐ हैं। 12 बोर का तमंचा और कुछ अन्य असलहे बरामद हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाथरस रैली में सीएम योगी का सपा पर निशाना, अखिलेश को दी रामलला दर्शन की सलाह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img