- राज्य कर्मचारी ने प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिला चिकित्सालय के प्रांगण में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से सम्बंधित संगठनों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारी विरोधी शासनादेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
जिला चिकित्सालय के प्रांगण में मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंधित संगठनों ने कर्मचारी विरोधी शासनादेश की प्रतियां जलाकर विरोध करते हुए कोविड महामारी के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सालयों में स्थापित किए गए कोविड चिकित्सालय तथा कोविड जांच लैबों में कार्यरत कर्मिकों को मानदेय एवं प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान करने की मांग की है।
इस दौरान प्रदर्शन में गजेन्द्र कुमार शर्मा (जिला अध्यक्ष), राजेश कुमार रवि( जिला अध्यक्ष) डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन बिजनौर, सतेन्द्र कुमार अमौली चीफ फार्मासिस्ट, सुधाकर प्रसाद बोंगाई फार्मासिस्ट, सुभाष सिंह, नीरज शर्मा, संदीप कुमार, राम सिंह, पद्मावती (जिला मंत्री) नर्सेज एसोसिएशन, पुष्पा निगम(जिला अध्यक्ष) जिला अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन, वंदना शर्मा मैटृर्न जिला चिकित्सालय, सुदेश रानी स्टाफ नर्स, जूली, रजनी शर्मा, राजकुमार, नीरज कुमार एक्स रे टेक्निशियन आदि उपस्थित रहे।

