जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोरोना महामारी को दूर करने के लिए बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ करने के साथ ही शहर में धुनि के साथ भ्रमण किया। वहीं लायंस क्लब शामली ने जिलाधिकारी को मास्क, सैनेटाइजर, स्टीमर आदि भेट किए। बजरंगदल के जिला सह संयोजक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में शामली नगर में वातावरण शुद्ध करने के लिए हवन धुनी में देशी गाय का घी, हवन सामग्री , गौकंड , गूगल, लोबान का उपयोग कर हवन सामग्री की धुनी से वायरस को नष्ट करने का प्रयास किया गया। जिसमें शामली नगर के नौकुआ रोड, कृष्णानगर, घेर बुखारी, पटेल नगर, कांबोज गली, जैन मोहल्ला, बूढ़ा बाबू, बरखंडी में हवन धुनी दी गई।
जिसमें बजरंगदल विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने कहा की भारत के लोग हिम्मत नहीं हारेंगे, लड़ेंगे और हम सब मिलकर इस कोरोना नामक बीमारी से अवश्य जीतेंगे। इस मौके पर विहिप नगर सह मंत्री निखिल कुमार, नगर सह संयोजक अर्जुन गौतम, नगर छात्र प्रमुख विपिन तोमर, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख अक्षय कुमार, प्रदीप शर्मा, प्रवीण निर्वाल, गोविंदा सैनी, दीपक वर्मा, शुभम कांबोज, विशाल भारती, सचिन वर्मा, विशाल तोमर, रामनिवास सैनी, सागर कांबोज, वैभव तायल, दीपांशु वर्मा, अरविंद सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी को सौंपे मास्क, सैनेटाइजर-स्टीमर
कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लायंस क्लब शामली ने जिला प्रशासन को 100 स्ट्रीमर, 50 सैनिटाइजर, 1000 मास्क उपलब्ध कराए गए। क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्टीमर आदि का प्रयोग प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को कराया जा सकेगा। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव, अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे।

