Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

नशा करके वाहन चलाने वालों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया

  • नशे की हालत में वाहन चलाने तथा ओवरस्पीड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को यातायात सम्बन्धी नियमों के प्रति किया गया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शासन द्वारा दिये गये आदेशों एवं जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह के क्रम में 11 जनवरी 2023 की रात्रि में यातायात विभाग के सहयोग से ब्रिथएनालाइजर के माध्यम से नशा करके वाहन चलाने वालों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रक चालकों, कार चालकों एवं दोपहिया वाहन चालकों का ब्रिथएनालाइजर से एल्कोहल की मात्रा चेक की गयी, जिसमें 05 वाहन चालकों द्वारा तय सीमा से अधिक नशा करके वाहन चलाने के अभियोग में चालान की कार्यवाही की गयी तथा इनके विरूद्ध लाईसेंस निलम्बन की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

इसके अतिरिक्त आज रोडवेज के चालक एवं परिचालकों का नशे की हालत में वाहन चलाने तथा ओवर स्पीड में गाडी चलाने के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0रा0स0प0निगम श्री ललित कुमार त्रिवेदी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने तथा ओवरस्पीड वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये, वाहन चालकों को सडक सुरक्षा एवं यातायात सम्बन्धी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

इसी क्रम में गागलहेडी, शामली रोड, सहारनपुर बाईपास आदि स्थलों पर रोडवेज बसों तथा अनुबन्धित बसों के चालक एवं परिचालकों का ब्रेथएनालाइजर के माध्यम से नशे की हालत मे होने की जांच की गयी। जांच में उ0प्र0रा0स0प0निगम के सभी ड्राईवर सही पाये गयें। उक्त जांच के साथ ड्राईवरों को आवेरस्पीड में न चलने, अपने लेन में ही वाहन चलाने, सवारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, उचित स्थान पर ही सवारियों को उतारने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि इस प्रकार की कार्यवाही चलती रहेगी यदि परिवहन निगम की बसों का कोई चालक एवं परिचालक भविष्य में नशे की हालत में वाहन चलाते पाया जायेगा तो उसे सेवा से बरखास्त कर दिया जायेगा।

कार्यवाही में संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राधेश्याम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल श्री आर0पी0 मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवतर्न) द्वितीय श्री महेन्द्र बाबू गुप्ता एवं यात्रीकर अधिकारी श्री खेमानन्द पाण्डेय सहित प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img