- कैमरों के जरिए हर गतिविधियों पर रहेंगी नजर
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: एनएचएआई ने निमार्णाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। इनके माध्यम से हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेंगी। पानीपत के सिवाह से कोटद्वार के नगीना तक पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709एडी का निर्माण कार्य चल रहा है। हाइवे पर हादसों से बचने और सुरक्षा को लेकर एनएचएआई की ओर से तमाम व्यवस्था की जा रही है।
इसी कड़ी में एनएचएआई के अधिकारियों ने गांव पंजीठ चौराहे के निकट हाइवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हाइवे पर हर समय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि हाइवे पर कोई हादसा होने के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करेगा, तो वह सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद आसानी के साथ पकड़ा जाएगा।

