जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दिनेश सिंह ने कहा कि लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में 28 जनवरी 1865 को एक अग्रवाल परिवार में हुआ था।
इन्होंने कुछ समय हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के प्रमुख नेता थे। लाला लाजपत राय एक सामाजिक-धार्मिक नेता थे और उन्होंने भारतीयों के कल्याण के लिए काम किया। लाजपत राय 1905 में कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में इंग्लैंड गए और वहां की जनता के सामने भारत की आजादी का पक्ष रखा।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, मोहम्मद शुएब खान, सुशीला शर्मा, सोमेश चौहान, जितेन्द्र वर्मा, समीर श्रीवास्तव, मुगीश जिलानी, राजेश जायसवाल, मेहताब जायसी, शमसाद आलम एडवोकेट, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

