- समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: थाना समाधान दिवस के तहत शामली और कैराना कोतवाली समेत जनपद के सभी आठ थानों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनी। कैराना कोतवाली में जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनी हैं। जहां सात शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को कैराना कोतवाली परिसर में डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक ने थाना समाधान दिवस में समस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व विभाग और पुलिस से संबंधित सात शिकायत आई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को भी परखा। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी, एसएसआई राजेश कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

