Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रामपुर में कार्यकर्ताओं से मिले

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर कार्य करते हुए रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में कमल खिलाकर इतिहास रचने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर डटकर एक-एक वोट डलवाने का कार्य करना है।

कोई मतदाता ऐसा न हो, जो अपने मताधिकार का प्रयोग न कर सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमवार को रामपुर के शाहबाद रोड स्थित सांवरिया पार्क में भाजपा का रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं को रोजगार और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में गांव के गरीब से लेकर किसानों के हितों तक की चिंता भाजपा सरकार कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता को उनके हितों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए घर-घर पहुंचे।

निश्चित ही जनता भाजपा को वोट देगी और रामपुर में इतिहास रचने का काम होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से उनके बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को इस विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तर पर और अधिक मेहनत करनी होगी।

एक-एक मतदाता के पास पहुंचना होगा, जिससे सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के प्रदेश भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं व सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से रामपुर में इस बार कमल खिलना तय है।

रामपुर उपचुनाव- सपा नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू को बडी़ संख्या में उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया। चौधरी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति तथा अंत्योदय की विचारधारा के साथ भाजपा में शामिल होने वाले फसाहत अली खां तथा उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात श्री फसाहत अली खां ने कहा कि हम सभी मिलकर अब रामपुर में कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की सभी योजनाओं में बिना पक्षपात के सभी को बराबर लाभ मिला है।

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के चुनाव कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष फसाहत अली खां शानू के साथ इरशाद महमूद, सनी खां, बब्बू घोसी, शाहिद खां, तारिक मियां, अमरपाल यादव, अरशद खां, फैसल खां, अली अहमद, तारिक मियां समेत सैकडों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img