जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को मंडी स्थित गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने पूजा अर्चना की। गौ सेवा महिला सेवा समिति तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गौ पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धर्मपत्नी डा. रत्नानाथ तिवारी, पुत्र कनिष्क तिवारी, हिंदू गौ सेवा महिला समिति के अध्यक्ष पूजा बंसल, सचिव अनुपमा शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, मुकेश वर्मा, संगीता जिंदल, बीना अग्रवाल, मीनू संगल, मनोज मित्तल, रतन एकता ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा और उनके पति दिनेश, वन स्टप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे।

