Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा शहर

  • शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गणतंत्र दिवस को लेकर पूरा शहर तिरंगे रंग में रंगा नजर आ रहा है। सार्वजनिक इमारतों समेत कार्यालयों पर रंगबिरंगी बिजली की झालरें जगमगाने लगी हैं। चौक-चौराहों पर झंडे, स्टिकर आदि की दुकानें सज गई हैं। वहीं, शहर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। शहर में गणतंत्र दिवस की झलकियां दिखनी शुरू हो गई हैं। शहर के प्रशासनिक स्थानों से लेकर प्रमुख जगह भी लाइटों से सजे हुए नजर आए।

रात्रि को जब लाइटें जलाई गई तो पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनातकर्मियों व अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। सार्वजनिक स्थलों की निगरानी तथा जांच की जा रही है। बाजार में तिरंगे और इससे संबंधित वस्तुओं की दिनभर खूब खरीदारी हुई। पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर सोमवार को बाजार में लोगों की खूब भीड़ है।

हर जगह तिरंगे नजर आ रहे हैं। बच्चे और बड़े सभी देशभक्ति से संबंधित वस्तुएं खरीदते नजर आए। अलग-अलग साइज में तिरंगे के अलावा बैच, स्टीकर, हैंड बैंड कैप की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह है।

बच्चों ने अभिभावकों के साथ स्टीकर, हैंड बैंड, बैच आदि की खरीददारी की। तिरंगे 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मिल रहे हैं। शहर में गणतंत्र दिवस की झलकियां दिखनी शुरू हो गई हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ सजावट की गई है।

शहर के प्रशासनिक स्थानों से लेकर प्रमुख जगह लाइटों से सजे हुए नजर आ रहे हैं। दिन में ही इनकी साज-सज्जा की तैयारी शुरू हो गई थी। रात्रि को जब लाइटें जलाई गई तो पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। लाइटों में ही गणतंत्र दिवस के पूर्व ही गणतंत्र दिवस का नजारा दिखने लगा।

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगी लाइटें

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पहले से ही गणतंत्र दिवस पर सजावट की तैयारियां होने लगी थी। शहर के कमिश्नरी से लेकर प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों पर सजावट की गई है, जिसका दृश्य मनमोहक है। वहीं, शहर के अन्य कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दिन में प्राइवेट कार्यालयों पर भी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की झलक दिखाई दी। जिले में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

लाइटों से जगमगा उठा घंटाघर

शहर की पहचान घंटाघर गेट को कुछ खास अंदाज में सजाया गया है। इसे देखने पर तिरंगे जैसा दृश्य दिख रहा है। लाइटें इस तरह से लगाई गई हैं, जैसे मानो गेट पर तिरंगा ही लपेटा गया हो। एक किनारे केसरिया रंग की लाइटें लगाई गई हैं तो दूसरे किनारे पर हरे रंग की लाइटें दिखाई देती हैं। वहीं बीच की सजावट और भी खास है। सफेद लाइटें तो लगाई ही गई हैं। साथ में नीले रंग की लाइटें भी लगी हैं, जो बीच में चक्र जैसा दिख रहा है। इसके साथ ही शहीद स्मारक को भी लाइटों से सजाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img