नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज के समय में लोग क्रेडिट कार्ड का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं और कई लोग इसके बिना खर्च करना मुश्किल समझते हैं। अगर आपके पास तुरंत पैसे नहीं हैं, तो क्रेडिट कार्ड मददगार हो सकता है। लेकिन इसका सही इस्तेमाल न करने पर यह आर्थिक नुकसान भी पहुँचा सकता है।
1. आवश्यकता से अधिक खर्च न करें
क्रेडिट कार्ड बनवा लेने के बाद इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें। केवल उतना ही खर्च करें जितना आप भर सकते हैं। कई लोग जरूरत से ज्यादा खर्च कर लेते हैं और बिल चुकाने में मुश्किल में पड़ जाते हैं।
2. बिल समय पर चुकाएँ
क्रेडिट कार्ड का हर महीने बिल आता है। चाहे आपने ईएमआई ली हो या सामान्य खर्च किया हो, बिल समय पर चुकाना जरूरी है। ईएमआई मिस करने से अतिरिक्त ब्याज लगेगा और आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
3. हर खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें
क्रेडिट कार्ड को आखिरी विकल्प के रूप में रखें। केवल विशेष ऑफर या आवश्यक खर्च के लिए इसका इस्तेमाल करना सही रहता है। हर खर्च के लिए कार्ड का उपयोग करने से बिल चुकाने में मुश्किल हो सकती है।
4. पेमेंट समय पर न करने से सिबिल स्कोर पर असर
अगर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट समय पर नहीं करते, तो इसका सीधा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। कम सिबिल स्कोर होने पर भविष्य में बैंक से लोन लेना मुश्किल हो जाता है।

