Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Punjab News: लुधियाना-बठिंडा में स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वीरवार को लुधियाना के पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें सूचना मिली कि शहर के तीन से चार स्कूलों में बम रखा गया है और साथ ही रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाया जाएगा। धमकी देने वाले ने चेतावनी दी कि आने वाले 24 घंटों के भीतर धमाके किए जाएंगे।

स्कूल प्रशासन ने लिया तत्काल कदम

धमकी भरा मेल स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने सभी स्कूलों में टीम भेजकर जांच करवाई। साथ ही जीआरपी को भी निर्देश दिए गए कि रेलवे ट्रैक की पूरी जांच करें।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले शेरपुर स्थित सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल को यह धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में 23 से 24 तारीख के बीच स्कूल में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही अन्य तीन स्कूलों और रेलवे ट्रैक का भी जिक्र किया गया।

पुलिस और बम स्कवायड ने किया सर्च ऑपरेशन

स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। बच्चों के अभिभावकों को स्कूल से लेने के लिए सूचित किया गया। स्कूल में अचानक छुट्टी की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बम स्कवायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाकी तीन स्कूलों और आसपास के इलाके में भी जांच जारी है।

बठिंडा में दो बड़े स्कूल खाली कराए गए

बठिंडा में सेंट जेवियर और मिलेनियम स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। साथ ही रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की चेतावनी भी ईमेल में दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

धमकी के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं। स्कूल परिसरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साइबर सेल धमकी ईमेल की जांच में जुटी है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here